RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:क्रीड़ा भारती ,भोजपुर द्वारा मनाया गया हनुमान जयंती सह स्थापना दिवस।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 अप्रैल। शनिवार को क्रीड़ा भारती ,भोजपुर(भोजपुर विभाग) द्वारा सुबह 7:00 बजे आरा के रमना मैदान के हनुमान मंदिर परिसर में हनुमान जयंती सह क्रीड़ा भारती का स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें क्रीड़ा भारती के गणमान्य सदस्यगण एवं बालिका उच्च विद्यालय एवं शिशु संस्थान, महादेवा रोड के बच्चे एवं शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने महादेवा रोड स्थित विद्यालय से पथ संचलन करते हुए बाबू बाजार होते हुए हनुमान मंदिर पहुंचकर हनुमान जी की पूजा अर्चना की। तद्पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। पुनः पथ संचलन करते हुए महादेवा रोड स्थित विद्यालय पहुंचकर आर्ट आफ लिविंग के विशेषज्ञ अभय कुमार सिंह एवं सुरेश सिंह के निर्देशन में योगाभ्यास किया गया। इसकी अध्यक्षता डा॰ धीरेन्द्र कुमार सिंह, अध्यक्ष एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ राणा संतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष,क्रीड़ा भारती ने किया।‌ इस अवसर पर प्रमुख रूप से बी एम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष, क्रीड़ा भारती, लक्ष्मण सिंह, रविशंकर सिंह, डॉ॰ हरेंद्र सिंह, आदेश कुमार चौबे (आईटी प्रमुख,क्रीड़ा भारती), सुमित कुमार दुबे, डॉ रघुनाथ सिंह, डॉ॰ निरुपमा सिंह, सुरेश कुमार सिंह, राम जी तिवारी, पुष्पा पांडे, डा॰ रेणु मिश्रा, डा॰ कुमार जन्मेजय आदि शामिल थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 31 दिसंबर 23

rktvnews

ग्राम पंचायत के अधिकारों में कटौती बर्दाश्त नही:मुखिया संघ

rktvnews

मोतीहारी:अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के लिए जमीन की उपलब्धता का किया गया स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने ‘मंदिर स्वच्छता अभियान’ में लिया हिस्सा।

rktvnews

वैशाली:”युवा होने की जिम्मेवारी-लोकतंत्र में भागीदारी” जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में भूकंप की तैयारियों के साथ-साथ आपदा प्रबंधन रणनीतियों सहित भारत की मजबूत आपदा तैयारियों पर प्रकाश डाला।

rktvnews

Leave a Comment