RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:नाम लिखाअव सरकारी में ,पढ़े चल सरकारी में”प्रवेशोत्सव कार्यक्रम संपन्न।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 अप्रैल।उत्क्रमित मध्य विद्यालय बामपाली अंचल उदवंतनगर के पोषक क्षेत्र में “प्रवेशोत्सव” नामांकन पखवाड़ा के तहत 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के नामांकन हेतु एक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने किया। विद्यालय के पोषक क्षेत्र में घूम-घूम कर गीत के माध्यम से “नाम लिखाअव सरकारी में ,पढ़े चल सरकारी में” बच्चों के नामांकन हेतु लोगों को प्रेरित किया गया साथ हीं सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं यथा पोशाक,छात्रवृति,मध्याह्न भोजन आदि से भी अवगत कराया गया।इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों के साथ शिक्षा सेवक अमन कुमार ने भी सक्रिय रूप से सहयोग दिया।इस अभियान में सबसे ज्यादा मुसहर समुदाय के अभिभावकों ने अपने बच्चों का नामांकन कराने का आश्वासन दिया।

Related posts

गिरिडीह:गणतंत्र दिवस की तैयारी समारोह को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 अप्रैल 25

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 23 मृतक कृषकों के 25 लाभार्थियों को एक करोड पन्द्रह लाख सहायता धनराशि वितरण।

rktvnews

भोजपुर:बकाया कर निराकरण कैम्प में बोले संयुक्त आयुक्त नरेश कुमार एक मुस्त जमाकर 65 प्रतिशत छुट पायें व्यापारी।

rktvnews

ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्‍त नहीं हुआ है; यह सिर्फ एक विराम है: राजनाथ सिंह

rktvnews

13 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment