RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विभा देवी के पुण्यतिथि पर दलित बस्ती में खाद्य और पाठ्य समाग्री वितरीत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 अप्रैल। सोमवार को कर्तव्यपरायण, धर्म के प्रति विशेष लगाव, सामाजिक गतिविधि में रहने वाली विभा देवी के प्रथम पुण्यतिथि पर आरा शहर के शिवगंज मुहल्ले के दलित बस्ती में जरूरतमंद बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री कॉपी, कलम, पेंसिल जैसे सामग्री वितरण किए गए। साथ ही उन्हें खाने की सामग्री भी दी गई। इसके साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी एवं छोटे बच्चे को वस्त्र दिया गया। कार्यक्रम में स्व विभा देवी के पुत्र अभय विश्वास भट्ट एवं अभिषेक भट्ट, यशवन्त नारायण, सामाजिक कार्यकर्ता संजय राय, सुनील पाठक, डॉ अभिषेक मिश्रा, ममता कुमारी,गिरधारी सिंह, अंशु सिंह सिकरिवाल, अंकित राय समेत कई लोग थे। कार्यक्रम के अंत मे उनके याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया। वही उनके पैतृक गांव में विभा देवी के पति सामाजिक कार्यकर्ता निर्मल राय द्वारा पूजा अर्चना एवं ब्राह्मणों को वस्त्र, रामायण, बर्तन दान स्वरुप भेंट किया गया। वही जरूरतमंदों को जलपान भी कराया गया।

Related posts

भोजपुर : चोरी की बाइक बरामद, दो गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

भोजपुर : पीएम की माॅ पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का बिहार बंद! आवागमन हुआ बाधित।

rktvnews

भोपाल:छिंदवाड़ा प्रकरण में सभी दोषियों के विरुद्ध की जाएगी कठोर कार्रवाई :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बिहार के बेगुसराय में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी।

rktvnews

दिल्ली चुनाव : एक मिथक का अंत और एक त्रासदी का और बड़ा होना।

rktvnews

जिलापदाधिकारी डॉ० नवल किशोर चौधरी ने समाहरणालय सभा कक्ष में जिला स्तरीय सभी विभागीय पदाधिकारी,तकनीकी पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment