RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने दादी रतन मोहिनी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 08 अप्रैल।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रह्माकुमारीज की प्रतिष्ठित आध्यात्मिक नेता दादी रतन मोहिनी जी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि उन्हें प्रकाश, ज्ञान और करुणा की प्रतिमूर्ति के रूप में याद किया जाएगा।
उन्होंने ब्रह्माकुमारीज के वैश्विक आंदोलन के उनके उत्कृष्ट नेतृत्व की भी सराहना की। उनके साथ अपनी व्यक्तिगत बातचीत को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका जीवन और शिक्षाएं उन सभी लोगों के लिए मार्ग प्रशस्त करती रहेंगी जो शांति चाहते हैं और हमारे समाज को बेहतर बनाना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“दादी रतन मोहिनी जी की आध्यात्मिक उपस्थिति बहुत ही शानदार थी। उन्हें प्रकाश, ज्ञान और करुणा की प्रतिमूर्ति के रूप में याद किया जाएगा। उनकी जीवन यात्रा, गहरी आस्था, सादगी और सेवा के प्रति अडिग प्रतिबद्धता में निहित है, जो आने वाले समय में कई लोगों को प्रेरित करेगी। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज के वैश्विक आंदोलन को उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान किया। उनकी विनम्रता, धैर्य, विचारों की स्पष्टता और दयालुता हमेशा सबसे अलग रही। वह उन सभी लोगों के लिए मार्ग प्रशस्त करती रहेंगी जो शांति चाहते हैं और हमारे समाज को बेहतर बनाना चाहते हैं। मैं उनके साथ अपनी बातचीत को कभी नहीं भूलूंगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके प्रशंसकों और ब्रह्माकुमारीज के वैश्विक आंदोलन के साथ हैं। ओम शांति।”

Related posts

बिहार:भोजपुर:आनंद अनुभूति शिविर का हुआ समापन, लोगों ने सीखे शांत और स्वस्थ होने के गुण।

rktvnews

गिरीडीह:कौशल विकास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश, युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर।

rktvnews

भोजपुर:डीएम द्वारा दो लाभुकों को प्रदान की गई मुख्यमंत्री निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना की राशि।

rktvnews

दरभंगा:जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा विनोद कुमार तिवारी ने बच्चों के बीच किताब, कॉपी एवं कलम का वितरण किया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह की गरिमा बढ़ाईं

rktvnews

पलामू:भीषण पेयजल त्राशदी की ओर बढ़ रहा है मेदिनीनगर : आशीष भारद्वाज

rktvnews

Leave a Comment