RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने दिग्गज अभिनेता और फ़िल्मकार मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 04 अप्रैल।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिग्गज अभिनेता और फ़िल्मकार मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अभिनेता मनोज कुमार को भारतीय सिनेमा के प्रतीक के रूप में सराहा, जिन्हें विशेष रूप से उनकी फ़िल्मों में दिखाई देने वाले देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

“दिग्गज अभिनेता और फ़िल्मकार श्री मनोज कुमार जी के निधन से गहरा दुख हुआ। वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें विशेष रूप से उनकी फ़िल्मों में दिखाई देने वाले देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाता है। मनोज जी के काम ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रज्वलित किया और पीढ़ियों को प्रेरित करना जारी रखेंगे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”

Related posts

रांची:24 अगस्त को सभी जिलों के एसपी कार्यालय और सभी थाना के समक्ष होगा पुतला दहन कार्यक्रम : अमर बाउरी

rktvnews

बेतिया:जिलाधिकारी की उपस्थिति में जब्त शराब को किया गया विनिष्ट।

rktvnews

नारनौल:डीसी मोनिका गुप्ता ने किया पैरा ओलंपिक विजेता मोना अग्रवाल का सम्मान।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा जिला कार्यालय में मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल प्रदर्शनी का बड़हरा विधायक ने किया उदघाटन।

rktvnews

चतरा:उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुकम्पा का लाभ देने हेतु जिला अनुकम्पा समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज में अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज।

rktvnews

Leave a Comment