RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं की है पार्टी :विनोद तावड़े

भाजपा पंडित दिन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चलती हैं।

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई भोजपुर और बक्सर कोर कमिटी की बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 अप्रैल।आज भारतीय जनता पार्टी की भोजपुर और बक्सर जिला कोर कमेटी की बैठक भाजपा जिला कार्यालय बामपाली में आयोजित की गई ।जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने शिकरत की। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उसके पश्चात वंदे मातरम् गायन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विनोद तावड़े ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और और पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चलती है। आज भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना काल के 45 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है आज केंद्र में एवं विभिन्न प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में चल रही है।एक तरफ जहां सभी पार्टी अपने परिवार को आगे बढ़ा रही है और देश में लोगों को गुमराह कर जाति और धर्म के नाम पर बांट कर अपने परिजनों को सत्ता की कुर्सी पर काबिज करा रही है कुर्सी के लिए कल तक जो एक दूसरे के विरुद्ध थे आज सात्ता लिप्सा के लिए कांग्रेस के पिछे खड़े हैं। जिस कांग्रेस ने देश को आपातकाल में झोंका था वहीं आपातकाल के नाम पर देश में नंगा नाच किया और संविधान के साथ खिलवाड़ कर कई लोगों को जेल में भेज कर यातना देने का काम किया। आज वह सभी अपमानों को भूलकर कांग्रेस के साथ गलबही कर रहे हैं ताकी भाजपा को रोक सकें वहीं दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों को अपना परिवार माना और एक आदर्श स्थापित किया कि अपने परिवार से किसी भी व्यक्ति को राजनीतिक रूप से संरक्षण नहीं दिया और सबका साथ सबका विश्वास और सबका विकास का नारा दिया जिसके चलते आज दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। जिसके चलते आज हम पहले के तुलना में आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं। भारत का सभी क्षेत्रों में उन्नति हुआ है और आने वाले समय में प्रधानमंत्री जी ने जो विकसित भारत का संकल्प लिया है उसको हम सभी लोग मिलकर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में जनता को ठगने वाले परिवार के लोग आज विभिन्न प्रलोभन के माध्यम से जनता को ठग रहे हैं। आज उनकी पार्टी के सभी प्रमुख पदों पर एक ही परिवार का कब्जा है जबकि पिछले 20 सालों से माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार चल रही है जिसमें सभी का विकास हो रहा है आज हर क्षेत्र में लड़कियों एवं महिलाओं का दबदबा है यह आने वाले सुनहरे भविष्य की कल्पना है जो आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महिला सशक्तिकरण के रूप में नजर आएगी। आज जिस तरह सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित है इस तरह लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं का 33 परसेंट भागीदारी सुनिश्चित रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अगले 6 महीने पार्टी को समर्पित करने का आह्वान किया जिससे अगले चुनाव चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बने और बिहार भी विकसित राज्य की श्रेणी में शामिल हो सके , बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू संतोष पाठक महामंत्री राजेश वर्मा शिवेश राम प्रदेश मंत्री संतोष रंजन,आरा विधानसभा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह तरारी विधायक प्रशांत विशाल प्रशांत एमएलसी जीवन कुमार पूर्व विधायक संजय टाइगर सुनील पांडे मुन्नी देवी दिल माणो देवी , जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, ओमप्रकाश भुवन, सहित सभी कोर कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में बच्चों के स्वर्णिम भविष्य के लिए कार्य कर रही है राज्य सरकार :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने हुकुमचंद मिल इंदौर के मजदूरों के हित में लिया महत्वपूर्ण निर्णय।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना को ले की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में भारतीदासन विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

राजस्थान:धरती के बढ़ते तापमान को रोकने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगायें: पंचायती राज मंत्री

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment