RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिकमनोरंजन

पटना कलेक्ट्रियल घाट पर गुरु बक्शी विकास के निर्देशन में 501 महिलाओं ने किया गंगा महाआरती क़ा अभ्यास।27 अप्रैल से 7मई तक होगा आयोजन।

लाल कुर्ते में अभ्यास का निर्देशन देते गुरु बक्शी विकास

RKTV NEWS/अनिल सिंह,27 अप्रैल।नई दिल्ली की संस्था आई डी पी टी आई प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गंगा उत्सव का आयोजन आज से शुरू होगा। इस आयोजन में अंतराष्ट्रीय गंगा महाआरती में 501 महिलाओं की प्रतिभागिता वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगी। भारत की सप्त नदियों की सांस्कृतिक गाथा के साथ पांच भाषाओं की अंतर्राष्ट्रीय गंगा महाआरती क़ा निर्देशन कथक गुरु बक्शी विकास ने किया है। इस आयोजन के कल्चरल कन्वेनर गुरु बक्शी विकास ने बताया कि नदियों के इस महोत्सव में पूरे देश भर से कलाकारों क़ा आगमन हो रहा है। गुरु आदित्या श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित नृत्य नाटिका गंगा अवतरण आकर्षण क़ा केंद्र होगा। संयोजक कैप्टन प्रवीण वर्मा व सर्वेश राय ने बताया कि अखंड ज्योत की स्थापना व संकल्प के साथ सर्व धर्म समागम में सभी धर्मों के अनुयायी की भागीदारी सुनिश्चित हो गई है। इस आयोजन में धरोहर कार्यक्रम के माध्यम से भारत की प्राचीन संगीत संस्कृति को एक नई ऊंचाई देने क़ा प्रयास भी किया जा रहा है। भारत की ऋषि परंपरा की अद्भुत छटा के साथ साथ फिल्मी दुनिया के नामचीन कलाकारों से गंगोत्सव का मंच 11 दिनों तक सजेगा। इस उत्सव में देश भर से आये विभिन् क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा। उद्घाटन से पूर्व गुरु बक्शी विकास के निर्देशन में 501 महिलाओं ने गंगा महाआरती क़ा अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान गुरु विकास ने पूजन पद्धति , परिक्रमा व आरती की पूर्ण किया को संगीत के साथ संयोजित कर महिलाओं को अभ्यास कराया। गुरु विकास ने कहा कि नदिया हमारी लोक माताएं हैं। इन माताओं के सम्मान में सप्त तरंगिणी की प्रस्तुति नदियों के प्रति हमारी सांस्कृतिक चेतना को और पुष्ट करेगी।

Related posts

चतरा:नमामि गंगे परियोजना अन्तर्गत विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर हुए विभिन्न कार्यक्रम।

rktvnews

सीतामढ़ी:पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु अभिलेख तैयार करने के लिए एकदिवसीय कैंप का आयोजन।

rktvnews

छात्राओं से व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक चैट और दुर्व्यवहार के प्रकरण में हनुमानगढ़ जिले के स्कूल प्रिंसिपल पर कड़ी कार्रवाई होगी स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव ने की हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक से बात।

rktvnews

राजस्थान:आईफा का सिल्वर जुबली अवार्ड्स समारोह।

rktvnews

अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग संदीप पौंड्रिक के द्वारा हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत बियाडा स्थित बेल्ट्रॉन भवन में रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन।

rktvnews

टीबी उन्मूलन में चित्तौड़गढ़ जिले को मिला कांस्य पदक!जिला कलक्टर, सीएमएचओ और डीटीओ होंगे राज्य स्तर पर सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment