RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

पांचवें 25टी बोलार्ड पुल टग ओजस (यार्ड 339) की लॉन्चिंग।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 02 अप्रैल।पांचवें 25टी बोलार्ड पुल (बीपी) टग ओजस की लॉन्चिंग 31 मार्च, 2025 को मेसर्स टीआरएसएल, कोलकाता में की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएसबी, कोलकाता के अध्यक्ष कमोडोर संजय कुमार थे।
ये टग 12 नवंबर, 2021 को मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल), कोलकाता के साथ संपन्न छह (06) 25टी बीपी टग के निर्माण के अनुबंध का एक हिस्सा हैं। ये टग स्वदेशी रूप से डिजाइन किये गए हैं और भारतीय नौवहन रजिस्टर (आईआरएस) के प्रासंगिक नौसेना नियमों और विनियमन के अनुसार बनाये गए हैं। शिपयार्ड ने इनमें से चार टग को सफलतापूर्वक नौसेना को सौंप दिया था, जिनका उपयोग नौसेना द्वारा नौसैनिक जहाजों और पनडुब्बियों को बर्थिंग, अन-बर्थिंग और सीमित जल क्षेत्रों में मनूवरिंग के दौरान सहायता प्रदान करने के लिए किया जाता है। ये टग जहाजों को किनारे या लंगर में आग बुझाने में भी सहायता प्रदान करेंगे और सीमित खोज और बचाव अभियान संचालित करने की क्षमता भी रखेंगे।
ये टग भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहलों के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

Related posts

भोजपुर:समाजवादी चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की 114 वीं जन्मोत्सव पर माल्यार्पण कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि ।

rktvnews

एक बार फिर भोजपुरीया अंदाज़ में दिखे अभिनेता “दीप श्रेष्ठ”

rktvnews

बिहार चुनाव और उपचुनाव 2025: मतदान के दिन वेतन सहित अवकाश।

rktvnews

गढ़वा: उपायुक्त का चिनिया प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय एवं नव प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर सख्त रुख।

rktvnews

“प्राइवेट स्कूल का मास्टर: सम्मान से दूर, सिस्टम का मज़दूर”।

rktvnews

आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा भोजपुर की कोर कमेटी और जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment