RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)01अप्रैल।आज कलेक्ट्रेट लोक मंच पर ‘स्कूल चलो अभियान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता विधायक छपरौली डॉक्टर अजय कुमार ने की बेसिक शिक्षा विभाग बागपत द्वारा दिनांक 01 अप्रैल 2025 को स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन लोकमंच कलेक्ट्रेट बागपत में किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल चलो अभियान तथा संचारी रोग नियंत्रण का आनलाइन माध्यम से शुभारम्भ किया जिसका लाइव प्रसारण विधायक डॉ० अजय कुमार की उपस्थिति में देखा गया। सर्वप्रथम विधायक व जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उसके उपरांत विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा वन्दना गीत गाया गया तथा केजीबीवी की छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान से सम्बन्धित एक नाटक की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में जनपद के परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, जनपद के सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एक हजार से ज्यादा लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्कूल चलो अभियान के सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त किये तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी को शपथ दिलायी कि सभी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए शिक्षा को बढ़ावा देंगे व स्वच्छता और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देंगे। ज्यादा से ज्यादा बच्चों को विद्यालयों में पढ़ने हेतु प्रेरित करेंगे। इसके अलावा विधायक व जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को पाठ्य पुस्तकों का सम्पूर्ण कोर्स का बंडल देकर नये सत्र का शुभारम्भ कराया। कार्यक्रम के अन्त में विधायक व जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान की रैली को कलेक्ट्रेट बागपत से रवाना किया। यह कार्यक्रम विभिन्न न्याय पंचायतों में माह अप्रैल में विभिन्न दिवसों में नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी, रंगोली कार्यक्रम, बैनर इत्यादि के माध्यम से जारी रहेगा। जिससे कि 06-14 आयु वर्ग के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में समाहित किये जाने हेतु विद्यालयों में शत्-प्रतिशत् नामांकन कराया जा सके।
जिसमें शिक्षा के महत्व और प्रदेश में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा ही समाज और देश की प्रगति का आधार है, और प्रत्येक बच्चे को शिक्षित बनाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक बच्चों के स्कूल नामांकन को सुनिश्चित करने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने की अपील की।
इस अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जाएगा, तथा घर-घर संपर्क कर शिक्षा से वंचित बच्चों को स्कूल भेजने हेतु प्रेरित किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि शिक्षा में कोई बच्चा पीछे न रहे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी अखिलेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता चौधरी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी यतेन्द्र सिंह तथा जिले के समस्त अधिकारी व बेसिक शिक्षा विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न!जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास योजनाओं की हुई क्रमवार समीक्षा।

rktvnews

चतरा:नारी के विकास से ही समाज एवं राष्ट्र का विकास संभव : उप विकास आयुक्त

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार फाइलेरिया रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पेंटिंग तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन!राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं ने लिया हिस्सा।

rktvnews

भोजपुर: झारखंड के राज्यपाल से ख्यातिप्राप्त चित्रकार संजीव सिन्हा ने की मुलाकात ,भोजपुरिया कैलेंडर पर हुई चर्चा।

rktvnews

नवादा: डीएम ने किया प्रखंड कार्यालय-सह-अंचल कार्यालय मेसकौर का औचक निरीक्षण।

rktvnews

राष्ट्रपति ने फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment