RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उल-फित्र की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 30 मार्च।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उल-फित्र की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-फित्र के मुबारक मौके पर मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
ईद-उल-फित्र रमजान के पवित्र महीने के दौरान रोज़े रखने और इबादत करने के बाद मनाया जाता है। यह पर्व भाईचारे, सहयोग और करुणा की भावना को मजबूत करता है। यह त्यौहार सामाजिक बंधन को भी प्रोत्साहन देता है और हमें एक सामंजस्यपूर्ण, शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज बनाने के लिए प्रेरित करता है। ईद सहानुभूति, करुणा और दान की भावना को प्रोत्साहन देने का एक अवसर है।
मेरी कामना है कि यह पर्व सभी के जीवन में शांति, प्रगति और खुशियां लाए तथा हमें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करे।

Related posts

भोजपुर:बिहार पुलिस में चयनित युवाओं का एमएलसी सोनू राय ने किया सम्मान।

rktvnews

भोजपुर:नशामुक्ति युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम महाराजा कॉलेज में आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मंत्रि-परिषद ने दी “देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण मिशन” के क्रियान्वयन को स्वीकृति।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू यादव को उनके जन्म दिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

rktvnews

बागपत:महर्षि वाल्मीकि की जयंती जनपद में धूमधाम से मनाई गई।

rktvnews

Leave a Comment