RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री ने प्रदेश एवं देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )30 मार्च। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद-उल-फित्र के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को ईद की बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि पवित्र रमजान के महीने में रोजेदारों द्वारा की गयी इबादतों से उनके घर-परिवार के साथ-साथ प्रदेश और देश में शान्ति एवं समृद्धि आयेगी। मेरी कामना है कि समाज में अमन-चैन, भाईचारा पूरे तौर पर कायम रहे। ईद का दिन ईनाम का दिन है। खुदा इस मुबारक दिन पर अपने नेक बंदों को ईनाम से नवाजते हैं। खुदा हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और हम सबों का जीवन सुख, शांति, समृद्धि से भरा रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत एक महान देश है। यहाँ विभिन्न धर्मों, सम्प्रदायों एवं मतावलंबियों के बीच पारस्परिक सौहार्द्र, प्रेम और सहिष्णुता बेमिसाल है। यहाँ सभी लोग एक दूसरे के पर्व त्याहारों में शामिल होकर खुशियाँ बॉटते हैं और एक दूसरे के धर्मों का सम्मान करते हैं। इसी से प्रदेश एवं देश को मजबूती मिलती है।

Related posts

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

इंदौर में एयरपोर्ट की तर्ज पर बन रहे सर्वसुविधायुक्त एवं वातानुकूलित अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल दिसम्बर माह में होगा शुरू – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दुमका:सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं : जिला परिवहन पदाधिकारी

rktvnews

पीएसएलवी-एक्सएल रॉकेट द्वारा भारत के पहले सौर मिशन आदित्यक एल1 के प्रक्षेपण के अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसे “भारत के लिए सुनहरा क्षण” कहा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के 8 लोकसभा क्षेत्रों में 74 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में,सोमवार को 16 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये।

rktvnews

भोजपुर:सहकार भारती के माध्यम से आम लोगों का जीवन स्तर समृद्ध बनाने मे समर्पित:महामंत्री रामदयाल सिंह

rktvnews

Leave a Comment