RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बिहार बोर्ड मे शाहपुर के छात्रों का सफल प्रदर्शन! छात्रों ने पाया अच्छा रैंक।

मनीष कुमार यादव को मिठाई खिलाते शिक्षक

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 30 मार्च। पूरी निष्ठा और लगन के साथ की गई मेहनत बेकार नहीं जाती तथा सफलता के द्वार खोलती है। मेहनत का फल मीठा होता है। लगन, एकाग्रता और हौसले के साथ की गई पढ़ाई का अच्छा फल अवश्य मिलता है। शाहपुर के छात्रों ने इसको सिद्ध कर दिया है। विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत, परिश्रम, लगन तथा एकाग्रता के बल पर बिहार बोर्ड की परीक्षा में 8वां और 9वां रैंक लाने के साथ-साथ अच्छा अंक लाकर अपना, अपने विद्यालय एवं माता-पिता का नाम रौशन किया है। गौतम 10 + 2 उच्च विद्यालय, सोनबरसा के छात्र मनीष कुमार यादव ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मैट्रिक की परीक्षा में 482 अंक लाकर 8वां स्थान प्राप्त किया है। अपनी सफलता का श्रेय उसने ऊॅ शांति कोचिंग संस्थान के निदेशक सोनू सर, चुन्नू सर, अपने पिता राजकिशोर यादव, माता तथा विद्यालय के अन्य गुरुजनों को दिया है। मनीष कुमार यादव यूपीएससी की परीक्षा मे उतीर्ण हो कर पदाधिकारी बनना चाहता है। शिक्षक सोनू सर ने मनीष को मिठाई खिलाकर आगे की पढ़ाई में उसे पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया है। वहीं निर्मला शिक्षा भवन उच्च विद्यालय, शाहपुर के छात्र अमित कुमार साह ने 481अंक लाकर 9वां स्थान हासिल किया है। अमित कुमार साह प्रखंड के सहजौली गाँव का निवासी है।

अमित कुमार साह का फाइल फोटो

उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता राजकुमार साह, माता कंचन देवी, मैथमेटिक्स कोचिंग संस्थान के निदेशक हरेंद्र कुमार यादव उर्फ पिंटू भैया तथा विद्यालय के गुरुजनों को दिया है। अमित कुमार साह सिविल इंजीनियर बनना चाहता है। उसके पिता व्यवसायी हैं। दियारा 10 + 2 उच्च विद्यालय, करनामेपुर के छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन कर सफलता हासिल की है। विद्यालय के छात्र शिवम कुमार ने 95.2 प्रतिशत अंक लाकर 8वां स्थान हासिल किया है। इसी विद्यालय के प्रिंस पाल ने 458 (91.6%), आदित्य उपाध्याय ने 457 (91.4%), धनजी यादव ने 454 (90.8%), प्रिया मिश्रा ने 447 (89.4%), सुरभि कुमारी ने 447 (89.4%), दीपक कुमार ने 436 (87.2%), किशन कुमार ने 436(87.2%), सपना कुमारी ने 441 (88.2%), खुशी कुमारी ने 433 (86.6%), सुजीत कुमार ने 441 (88.2%), दीपू सिंह ने 418 (83.6%), अमित कुमार यादव ने 418 (83.6%), आनंद तिवारी ने 405 (81%), रिया कुमारी ने 420 (84%) अंक लाकर विद्यालय का नाम रौशन किया है। सभी सफल छात्र एवं छात्रा करनामेपुर और उसके आसपास के गाँव के रहने वाले हैं। दियारा 10 + 2 उच्च विद्यालय, करनामेपुर के प्रधानाध्यापक दयानंद ओझा तथा रामानुज कोचिंग संस्थान के निदेशक ओम प्रकाश राय के कठिन परिश्रम की बदौलत सुदूर दियारा क्षेत्र के छात्र एवं छात्राओं ने इस मुकाम को हासिल किया है।

Related posts

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर ने एमसीएमसी प्रकोष्ठ के कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

जयपुर:बच्चों को दृष्टिगत रखकर हो योजनाओं का क्रियान्वयन:शासन सचिव

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई।

rktvnews

पटना:बिहार के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार द्वारा कॉपर टिकट की प्रतिकृति का विमोचन” ।

rktvnews

बक्सर: डीएम अंशुल अग्रवाल को सड़क दुर्घटनाओं में आश्रितों को मुआवजा भुगतान में उत्कृष्ट कार्य हेतु किया गया सम्मानित।

rktvnews

एमडीजे स्कूल के 15वें वार्षिकोत्सव में छात्रों ने बिखेरा जलवा! फिल्मी जगत के सितारों ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए।

rktvnews

Leave a Comment