RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पूर्व एम एल सी डॉ अजय कुमार सिंह ने किया इफ़्तार पार्टी का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 मार्च।रमजान महीने के पवित्र पर्व के अवसर पर दावतें इफ़्तार का आयोजन पूर्व विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह के द्वारा टाउन स्कूल आरा में आयोजित किया गया। जिसमें जिले से रोजेदार और आमलोग इफ्तार में शामिल हुए। इफ्तार के उपरांत पूर्व विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि आज वर्तमान स्थिति में देश के भीतर जिस तरह से धर्म के नाम पर राजनीति की जा रही है और नफरत का बीज बोया जा रहा है यह किसी से छुपी नहीं है।रमजान का महीना अल्लाह की इबादत और गुनाहों की माफी का अवसर है। हमलोग रोजेदारों को अपने परिवार, समाज और रोज़गार की बेहतरी के लिए दुआ करते है।
इफ्तार पार्टी में उपस्थित लोगों ने समाज में शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया और आयोजनों को और बढ़ावा देने की बात की। इस अवसर पर पूर्व विधान परिषद डॉक्टर अजय कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद लाल दास राय, पूर्व विधायक विजेंद्र यादव, भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक राम, रजी अहमद, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, सत्य प्रकाश राय, जितेन्द्र शर्मा, मनीष पटेल, हाकीम प्रसाद, संतोष पाण्डेय, बिजेंद्र यादव,मनीष सिंहा, रशीद इमाम मिंटू, डॉ समर कादरी, प्रो सैफ, डॉ रमाशंकर प्रसाद, मोहमद एकराम आलम, अरशद मोहमद जफर, अल यूसुफ, असमंजस यादव, अनिल यादव, आदि रहे।

Related posts

चतरा:सिमरिया व गिद्धौर प्रखंड में जांच टीम की बड़ी कार्रवाई, अवैध नर्सिंग होम व क्लिनिक को किया गया शील।

rktvnews

प्रधानमंत्री की हैनकॉक प्रॉस्पेक्टिंग ग्रुप, रॉय हिल, एस. किडमैन एंड कंपनी की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती जीना राइनहार्ट एओ के साथ मुलाकात

rktvnews

राजस्थान:बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम वाले विद्यार्थियों को शासन सचिव, स्कूल शिक्षा ने किया सम्मानित।

rktvnews

श्री भूपेंद्र यादव ने मेरी लाइफ ऐप लॉन्च की।

rktvnews

डॉ मनसुख मंडाविया ने जी-20 देशों और यूनिसेफ के प्रतिनिधियों के साथ पणजी, गोवा में जन औषधि केंद्र का दौरा किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने 105 आदिम जनजाति परिवारों के बीच धोती साड़ी, चौकी व कंबल का किया वितरण

rktvnews

Leave a Comment