RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत : प्रभारी मंत्री ने अस्थाई गौशाला सिसाना का किया निरीक्षण।

गौ आश्रय स्थल से 270 गोवंश मिले संरक्षित

गौशाला परिसर में साफ-सफाई के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)25 मार्च। राज्य मंत्री ,संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास उत्तर प्रदेश सरकार ,जनपद प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी व बागपत विधायक योगेश धामा ने सिसाना में स्थित अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया जिसमे 270गोवंश संरक्षित है जिसमें 155नर, 115मादा है, सुपुर्दगी गोवंश 61है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से गोवंश को खिलाए जा रहे चारे, चोकर के बारे में जानकारी ली उन्होंने कहा गोवंश को मौसम के अनुसार चारा खिलाया जाए खल चोकर की व्यवस्था पर्याप्त रहनी चाहिए ।गोवंश को चारा गुणवत्ता युक्त दिया जाए निरंतर साफ-सफाई गोवंश केंद्रों पर रहनी चाहिए गौशाला में 181कुंतल भूसा , दाना चोकर के 40 कट्टे, हरे चारे की मात्रा 20 कुंतल मिली, 258 गोवंश के ट्रैकिंग हो चुका है सभी को चार समय से खिलाया जाता है पानी एवं प्रकाश की व्यवस्था भी सही अवस्था में मिली गौशाला में विद्युत कनेक्शन उपलब्ध था उन्होंने कहा कि गोवंश की सेवा भाव से इनका रखरखाव करें गोवंश को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए आने वाला समय गर्मी का है उसके हिसाब से भी संबंधित गौशालाओं में तैयारी हो जानी चाहिए । उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोवंश की सेवा सबसे बड़ी सेवा है प्रभारी मंत्री ने इस अवसर पर गोवंश को गुड़ खिलाया और गो पूजन किया उन्होंने कहा संबंधित अधिकारी गोवंश केंद्र में लगे सभी कर्मचारी सेवा भाव से कार्य करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार त्रिपाठी सहित आदि उपस्थित रहे ।

Related posts

मुजफ्फरपुर:स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रेक्षकों की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में की गई अहम समीक्षा।

rktvnews

उत्तम लाल ने एनएचपीसी के निदेशक ( कार्मिक ) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

बक्सर के राजपुर प्रखंड में जिलाधिकारी ने किया जनसंवाद।

rktvnews

किर्गिस्तान में एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत के इस दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित किया है कि आतंकवाद के गढ़ अब न्यायोचित दंड से अछूते नहीं रहेंगे।

rktvnews

इंदौर:डायवर्सन की बकाया राशि जमा नहीं करने वालों की संपत्ति होगी कुर्क।

rktvnews

शौमिल प्रिया ने अपने जन्मदिन पर उपयोगी सामान किया अनुदानित!सेवा में सहयोगी बनना हमारी सभ्यता और संस्कृति:शौमील प्रिया

rktvnews

Leave a Comment