RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मुसहर टोली के पांच दिवसीय सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य संपन्न, सर्वेक्षण विभागों के लिए अनुकरणीय : प्रो धीरेन्द्र

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 मार्च।महाराजा कॉलेज, आरा के पी.जी. भूगोल विभाग और एनजीओ ‘‘नई आशा‘‘ के संयुक्त तत्वावधान में उदवंतनगर प्रखंड़ के चैराई मुसहर टोला, में आयोजित 5-दिवसीय सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का सोमवार को समापन हुआ।समारोह में वीर कुंवर सिंह विवि स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. धीरेंद्र कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता पी.जी. भूगोल विभागाध्यक्ष महाराजा काॅलेज प्रो. संजय कुमार तथा संचालन पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश ने किया। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शराबबंदी पर जोर कार्यक्रम में ‘‘हमरा टोला शराब ना बिकाई‘‘ नाटक का मंचन किया गया, जिसमें पर विनय, करण, चाँदनी, राहुल, प्रगति, वीणा, आकांक्षा, मधु, अंकित, और नितीश द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें शराब की सामाजिक बुराइयों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गय। डॉ. द्वीपिका शेखर सिंह (कार्यक्रम समन्वयक) ने सर्वेक्षण के प्रमुख निष्कर्ष प्रस्तुत किए। छात्रों द्वारा गाँव के बच्चों को किताबें, कॉपियाँ, पेंसिल, पेन और टॉफियाँ वितरित की गईं। शिक्षकों ने गाँव के सभी घरों में एलईडी बल्ब दान किए, जिससे गाँव में ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। प्रो. धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह का शोधकार्य अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए अनुकरणीय और प्रेरणाश्रोत हैं। उन्होंने कहा कि समाज के वास्तविक मुद्दों को समझने और समाधान निकालने में यह आर्थिक एवं सामाजिक सवेक्षण काफी कारगर होगा। इस अभियान में शामिल संस्था एवं विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रो. संजय कुमार ने कहा कि पाँच दिनों के इस शोधकार्य के दौरान एकत्रित प्राथमिक डेटा का विश्लेषण कर रिपोर्ट प्रकाशित की जाएगी, जिससे यह अध्ययन शैक्षणिक और नीति-निर्माण स्तर पर सहायक साबित होगा। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने सभी छात्रों, शिक्षकों, एनजीओ प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को धन्यवाद दिया और इस अभियान को एक सकारात्मक सामाजिक बदलाव की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बताया। मौके पर पूर्व अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. वंदना सिंह, डाॅ विशाल आनंद, काजल कुमारी, कुंदन कुमार सिंह सहित अन्य संकाय सदस्य एवं एनजीओ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

खबरें अखबार की..! : पारुल जैन

rktvnews

भारतीय सेना की ओर से रासायनिक, जैविक, रेडियोधर्मी और आण्विक हमलों से सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण उपकरणों की खरीद।

rktvnews

आज की सरकार लाचार है; वह FIR दर्ज नहीं कर सकती क्योंकि एक न्यायिक आदेश बाधक है: उपराष्ट्रपति

rktvnews

पटना : एसआरपी कॉलेज मे मिठाई व उपहार वितरित! धनतेरस व दीपावली के अवसर पर हुआ आयोजन।

rktvnews

पटना : एसआरपी कॉलेज में फहरा तिरंगा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:”मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” प्रारम्भ करने की स्वीकृति।

rktvnews

Leave a Comment