RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:जिला अनाबद्ध निधि, पर्यटन विकास एवं डीएमएफटी के तहत हो रहे विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)24 मार्च।सोमवार को उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में रामगढ़ जिले में अनाबद्ध निधि, पर्यटन विकास एवं डीएमएफटी के माध्यम से हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने डीएमएफटी के तहत संचालित विभिन्न कार्यकारी एजेंसीयों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली एवं सभी कार्यकारी एजेंसियों को उनके तहत किए जा रहे हैं योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।
जिला अनाबद्ध निधि एवं डीएमएफटी के माध्यम से संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने अब तक हुए कार्यो की विस्तार से जानकारी ली एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत योजनाओं को पूर्ण कराने का निर्देश दिया वहीं बैठक के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित सभी सहायक अभियंता को योजनाओं का समय-समय पर निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।
पर्यटन विकास की दिशा में जिले में हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार ने पर्यटन स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की एवं उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त रामगढ़ श्री रोबिन टोप्पो, सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद, गोपनीय प्रभारी रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला स्तरीय पदाधिकारियों, कार्यपालक अभियंताओं, सहायक अभियंताओं सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:भावांतर राशि किसानों की समृद्धि के प्रति सरकार के संकल्प का है प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

टाटा क्लासएज ने ‘एडटेक एक्सपीरियंस सेंटर्स’ लॉन्च करने के लिए इटोम वर्क्स लिमिटेड के साथ मिलाया हाथ।

rktvnews

बजरंगबली ने गदा चला कर भाजपा को गिरा दिया : अशोक राम

rktvnews

गोहरावन

rktvnews

देहरादून:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ट्रैफिक मैनेजमेंट के लेकर की बैठक।

rktvnews

दुमका: डीटीओ द्वारा चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment