RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने दिलायी सड़क सुरक्षा शपथ।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)22 मार्च।सड़क सुरक्षा के मद्देनजर आज समाहरणालय सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को “मैं यह शपथ लेता हूं कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करूंगा। बिना हेलमेट पहले दोपहिया वाहन नहीं चलाउंगा। बिना सीटबेल्ट बांधे चार पहिया वाहन नहीं चलाउंगा। वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग नहीं करूंगा। तेज गति और गलत तरीके से वाहन नहीं चलाउंगा। अपने परिवार, समाज एवं संपर्क के सभी लोगों को भी वाहन चलाते समय यातायात के नियमों एवं प्रावधानों का पालन करने हेतु प्रेरित करूंगा। मैं सड़क पर दुर्घटना पीड़ित व्यक्ति की हमेशा मदद करने के साथ एक स्वच्छ-स्वस्थ-सुरक्षित सड़क संस्कृति विकसित करने का प्रयास करूंगा का सड़क सुरक्षा शपथ दिलायी।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा सहित अन्य जिलास्तरीय, अनुमंडलस्तरीय प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से निदेशक डीआरडीए ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

ज्येष्ठ(वयोवृद्ध) मतदाताओं को जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित।

rktvnews

नारनौल:एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पूर्व मंत्री ने किया पौधरोपण।

rktvnews

रामगढ़:ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के तहत बड़ी पहल, बाह्यश्रोत से प्रतिनियुक्त हिमांशी को उपायुक्त ने सौंपा नियुक्ति पत्र।

rktvnews

कैबिनेट ने 5,801 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली 11.165 किलोमीटर लंबी लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के चरण-1बी को मंज़ूरी दी, जिसमें 12 मेट्रो स्टेशन शामिल होंगे।

rktvnews

गांधी परिवार विश्व का सबसे भ्रष्टाचारी परिवार: दुर्गा राज

rktvnews

Leave a Comment