RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के तहत बड़ी पहल, बाह्यश्रोत से प्रतिनियुक्त हिमांशी को उपायुक्त ने सौंपा नियुक्ति पत्र।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)07 अक्टूबर।ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने एवं उन्हें विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज के द्वारा कई दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में ट्रांसजेंडर समूह को मुख्य धारा से जोड़ने के तहत बड़ी पहल की गई है जिसके तहत उपायुक्त द्वारा मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में बाह्यश्रोत से प्रतिनियुक्त ट्रांसजेंडर हिमांशी को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। ट्रांसजेंडर हिमांशी को जिला समाहरणालय में आदेश पाल के पद पर कार्य करने हेतु बाह्यश्रोत के माध्यम से प्रतिनियुक्त किया गया है। गौरतलब होकि उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा सभी ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए स्वयं सहायता समूह का भी निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर उप विकास संयुक्त आशीष अग्रवाल, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो, ट्रांसजेंडर समूह के लोगों सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के ‘लेखक गांव’ में हिंदी साहित्य में योगदान के लिए डॉ सत्यवान सौरभ को किया सम्मानित।

rktvnews

फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री से मुलाकात की और वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन में तेजी लाने के लिए सहयोग के बारे में विचार-विमर्श किया।

rktvnews

18 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

नारनौल: युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना जरूरी : डीसी मोनिका गुप्ता

rktvnews

उत्तराखंड:सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल को सिल्वर बटन।

rktvnews

दिल छू लेने वाली पारिवारिक फिल्म ‘सब मोह माया है’, आ रही है सबसे पहले टीवी पर, ज़ी अनमोल सिनेमा पर।

rktvnews

Leave a Comment