RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर जिला परिवहन पदाधिकारी ने किया चुट्टूपालू घाटी एवं पुनदाग टोल प्लाजा का निरीक्षण।

घाटी में दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से लगाएंगे सुरक्षा मानकों एवं साइन बोर्ड, गति स्पीड बोर्ड लाइट आदि का जिला परिवहन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण।

चालक वाहन चलाते समय घाटी में लगे साइन बोर्ड मानक के अनुरूप ही वाहन चलाएं:जिला परिवहन पदाधिकारी, मनीषा वत्स

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)18 मार्च।रामगढ़ जिला अंतर्गत चुट्टूपालू घाटी में हो रही सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार के निर्देश पर मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी रामगढ़ मनीषा वत्स ने चुट्टूपालू घाटी एवं पुनदाग टोल प्लाजा का निरीक्षण किया।
चुट्टूपालू घाटी के निरीक्षण के क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी ने उपस्थित अन्य अधिकारियों के साथ चर्चा के क्रम में ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित गंडके मोड तथा ब्रेक फेल होने की स्थिति में सुरक्षा दृष्टिकोण से कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी ने टोल एवं एनएचएआई के पदाधिकारियों को घाटी के अन्य दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों से संबंधित साइनेज बोर्ड लगाने का निर्देश दिया।वहीं उन्होंने उपायुक्त के द्वारा बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में साइन बोर्ड, स्पीड गति बोर्ड, लाइट आदि का निरीक्षण किया गया इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने एनएचआई के संबंधित पदाधिकारी को जल्द से जल्द बचे हुए कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा पुनदाग टोल प्लाजा पर भारी वाहन चालकों को घाटी में प्रवेश करने के पूर्व एवं घाटी में वाहन संचालन करने के दौरान ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई वहीं उन्होंने सभी चालकों को वाहन चलाने के दौरान अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट, हेलमेट का प्रयोग एवं घाटी में लगे साइन बोर्ड के मानक के अनुरूप ही वाहन को चलाने की अपील की ।

Related posts

मध्यप्रदेश: अभिनेता अनुपम खेर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव की भेंट।

rktvnews

चतरा:जिला स्थापना दिवस पर झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान, जिला एवं प्रखंड स्तर पर 851 आंदोलनकारी हुए सम्मानित।

rktvnews

मंडल कारा आरा और पर्यवेक्षण गृह धनुपुरा का निरीक्षण।

rktvnews

हिंदू जागरण मंच सप्ताहिक बैठक संपन्न!सोमवार एवं शनिवार को निर्धारित मंदिर में होगी महाआरती शुभारंभ महादेवा हनुमान मंदिर से:महामंत्री विशाल सिंह

rktvnews

उज्जैन:मतदाता जागरूकता अंतर्गत जगह-जगह निकाली गई कलश यात्राएं।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने प्रख्यात नर्तक और सांस्कृतिक प्रतीक कनक राजू के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment