RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:जयपुर की खासाकोठी में हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटकों ने जमकर खेली होली।

देशी गीतों पर किया डांस, मटका दौड़ और साफा बाँधने की प्रतियोगिता में की सहभागिता।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )15 मार्च। धुलंडी (रंग उत्सव) के अवसर पर शुक्रवार को जयपुर में स्टेशन रोड स्थित होटल खासा कोठी परिसर में सुबह 09.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटकों ने पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित रंग उत्सव में खूब जमकर होली खेली और डांस किया।
जयपुर पर्यटक स्वागत केंद्र के उपनिदेशक उपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से विशेष रूप से विदेशी पर्यटकों के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि इस रंग उत्सव में लगभग तीन हजार विदेशी पर्यटकों ने राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर नाचते हुए सूखे रंगों से होली खेली। भारतीय परिधान कुरता पजामा पहनकर विदेशी पर्यटक होली खेलते हुए दिखाई दिए।
पर्यटन उपनिदेशक ने बताया कि इस अवसर पर कई विशेष गतिविधियाँ और प्रतियोगिताएँ भी आयोजित हुई जिनमें विदेशी पर्यटकों ने सहभागिता की। इसमें प्रमुख रूप से मटका दौड़ और साफा बाँधने की प्रतियोगिता में विदेशी पर्यटकों ने सहभागिता कर खूब लुत्फ़ उठाया।
उन्होंने बताया कि उक्त आयोजन में रंगों से खेलने की व्यवस्था के साथ ही लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई जिससे राजस्थान की लोक संस्कृति साकार हुई। इस अवसर पर राजस्थान के लोक रंगों में सराबोर गीतों की बौछार हुई। रंगों की बौछार और देशी लोक गीतों की धमाल पर विदेशी पर्यटक खूब थिरके। रंगों के इस त्यौहार के प्रति विदेशी पर्यटकों में खासा उत्साह देखते ही बन रहा था। विदेशी पर्यटकों ने हैप्पी होली कहकर एक दूसरे को गुलाल लगाया और बधाईयां दी।
उल्लेखनीय है कि धुलंडी उत्सव (रंगों का त्योहार) पूरे भारत में होलिका दहन के एक दिन बाद मनाया जाता है और यह वसंत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक है। इस खुशी के दिन पारंपरिक मिठाइयाँ और भोजन तैयार किए जाते हैं। बच्चे और बड़े सभी इस दिन रंगों और पानी से खेलते हैं और सभी मतभेद भूल जाते हैं।

Related posts

भोजपुर: निर्वाचक सूची एवं अन्य विषयों पर विचार -विमर्श हेतू डीडीसी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक।

rktvnews

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने बिहार के कटिहार जिले के हफलागंज क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के एक कमरे में कई छात्रों को बंद करने के बाद शिक्षकों द्वारा कथित तौर पर शारीरिक दंड देने के मामले में स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का है स्पष्ट निर्देश कोई व्यक्ति नहीं सोएगा भूखा:लेशी सिंह, मंत्री खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग

rktvnews

गिरीडीह:मेरा विद्यालय निपुण एवं मैं भी निपुण कार्यक्रम अंतर्गत मोबाइल लाइब्रेरी वैन को दिखाई गई झंडी।

rktvnews

बी.एस.डीएवी. में चतुर्वेद शतकम् परायण यज्ञ का आयोजन!वेद प्रचार सप्ताह के दौरान नन्हे बच्चों ने निकाली रैली।

rktvnews

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और एनडीएमए ने गर्मियों में अस्पतालों में आग की घटनाएं रोकने के उपायों पर राज्यों को संयुक्त सलाह जारी की।

rktvnews

Leave a Comment