RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:मुख्यमंत्री निवास पर होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन के साथ खेली होली।

समारोह में लोक कलाकारों ने ब्रज संस्कृति की प्रस्तुति दी।

मुख्यमंत्री ने युवा, किसान, महिला और मजदूर सहित पूरे प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)15 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर होली का पर्व बड़े हर्षाेल्लास से मनाया। श्री शर्मा ने इस दौरान बड़ी संख्या में आए आमजन से आत्मीय मुलाकात कर फूलों व प्राकृतिक रंगों से होली खेली। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह में लोक कलाकारों ने ब्रज की विभिन्न संस्कृतियों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली के पर्व की बधाई देते हुए कहा कि रंगों का यह पर्व बेहद ही निराला है, हमें आपसी कटुता को भुलाते हुए एक-दूसरे को गले लगाने की सीख देता है। साथ ही, उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर के लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। श्री शर्मा ने युवा, किसान, महिला और मजदूर सहित पूरे प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की धर्मपत्नी गीता शर्मा भी मौजूद रहीं।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related posts

हरियाणा की गरिमा का प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 के लिए चयन!22 जनवरी को राष्ट्रपति प्रदान करेंगी पुरस्कार।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 अक्टूबर 25

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 06 अगस्त 26

rktvnews

बिहार:प्रधानमंत्री ने आईआईटी पटना समेत अन्य भवनों का किया वर्चुअल उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: आरा सदर प्रखंड राजद अध्यक्ष बने मदन राय।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी को मनोरमा न्यूज न्यूजमेकर पुरस्कार 2024 प्रदान किया।

rktvnews

Leave a Comment