RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)11 मार्च।समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनिंदर भगत ने जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।
जनता दरबार में मुख्य रूप से अबुआ आवास, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना,स्वास्थ्य से संबंधित, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल विभाग चतरा से संबंधित, शिक्षा विभाग से संबंधित, भूमि विवाद, दिव्यांग पेंशन, कन्यादान योजना से संबंधित मामले समेत अन्य मामले शामिल है।
एक एक कर सभी आमजनों की समस्याओं से जुड़े आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमसंगत जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे से 01.00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।

Related posts

लाड़ली बहना सेनाएँ बनेंगी महिला सशक्तिकरण का माध्यम: चौहान

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री कृषक प्रोन्नति योजना में धान पर 4 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर मिलेगा अतिरिक्त लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सरकार उठा रही अहम कदम : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

हर खेत को सिंचाई का पानी और हर घर को नल से जल मिलेगा : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

नीतीश जी को कुछ लोग व्यक्तिगत स्वार्थ में कर रहे हैं गुमराह : तेजस्वी

rktvnews

देवघर:एक्साईज टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त ने संबंधित अधिकरियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment