RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:रोहतास ने औरंगाबाद को 106 रनों से हराया।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)11 मार्च।बिहार क्रिकेट संघ एवं भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हेमन ट्रॉफी सीनियर अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें मैच में आज औरंगाबाद जिला का मुकाबला रोहतास जिला से प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर शुरू हुआ। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहतास जिला की टीम ने 43 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। रोहतास की तरफ से धनंजय ने सर्वाधिक 50 रन, परवेज आलम ने 34 रन, सागर ने 33 रन एवं अंशु ने 35 रनों का योगदान किया। सौरभ ने 17 रन बनाए औरंगाबाद की तरफ से गेंदबाजी करते हुए चंदन ने सर्वाधिक तीन विकेट तथा सुनील, रंजीत एवं नंदन को दो-दो विकेट मिला।
230 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी औरंगाबाद जिला की पूरी टीम मात्र 124 रन बनाकर आउट हो गई। औरंगाबाद की तरफ से करण राज ने सर्वाधिक 38 रन, रंजीत ने 34 रन, कप्तान हर्ष राज पुरू ने 18 रन एवं रोशन ने 12 रनों का योगदान किया ।इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका। इस प्रकार रोहतास जिला ने यह मैच 106 रनों से जीत लिया ।आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार इरास्तुति कंपनी की तरफ से मोमेंटो ऑब्जर्वर एवं अंपायर के द्वारा रोहतास जिला के अंशु को दिया गया। आज के मैच के निर्णायक बिहार क्रिकेट स्टेट पैनल के अंपायर नीरज एवं दीपक थे, स्कोरिंग अंशु एवं मोहम्मद शाहबाज ने की ।पूरे मैच के दौरान भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, औरंगाबाद जिला के पदाधिकारी, भूतपूर्व सीनियर खिलाड़ी,लीग संयोजक आकाश कुमार एवं सैकड़ो की संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
कल रोहतास जिला का मुकाबला बक्सर जिला के साथ प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज की तरफ विकेट पर होगा| इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के विनीत कुमार राय (ज्ञानू )ने दी।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 12 अगस्त 24

rktvnews

भोजपुर:महिला शक्ति ही 2025 में बनायेगी एनडीए सरकार : शोभा सिन्हा

rktvnews

देवघर:मास्टर जल सहियाओ का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न।

rktvnews

बगहा शहर को सड़क जाम की समस्या से शीघ्र मिलेगी मुक्ति।

rktvnews

जयपुर:राजीविका द्वारा इंदिरा गांधी पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास संस्थान परिसर मे सुमंगल-‘दीपावली मेले‘ का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में विश्व जल दिवस-सह-जल महोत्सव पखवाड़ा के समापन समारोह का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment