RK TV News
खबरें
Breaking News

आरा सांसद ने लोकसभा में उठाया पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार का मामला।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)10 मार्च।आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने जिले में पीएम आवास योजना के मुद्दे को लूट का पर्याय बन जाने की संज्ञा देते हुए इस मामले को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान उठाया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, भोजपुर में भ्रष्टाचार और लूट का पर्याय बन गई है, जिससे दलित, महादलित, पिछड़ी, अति-पिछड़ी व अन्य समुदाय की गरीब जनता को इस योजना का लाभ मिलना मुश्किल होता जा रहा है। जो गरीब अभाव में खपरैल, मिट्टी के घर, फूस की झोपड़ी यहाँ तक कि पोलोथिन टांग कर किसी तरह अपना जीवन बसर कर रहे है. उन्हें भी घुस के रूप में बिचौलियों द्वारा मांगे गए 25,000 रुपया नहीं देने के कारण उनका आवास इस योजना के तहत नहीं बन पा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस पूरे मकड़ जाल को समझने के लिए भोजपुर जिला के उदवंतनगर थाना में ग्राम गजराजगंज के निवासी साहेब प्रजापति, पिता स्व. टुनटुन पंडित के साथ घटी घटना काफी है। 2022 में श्री साहेब प्रजापति का आवास पास हुआ, जिसका आई. डी. संख्या 147008204 था। आवास सहायक द्वारा मांगे गए 25,000 रुपया घुस नहीं देने के कारण इनका नाम सूची से हटा दिया गया।
उन्होंने आगे कहा कि अब आवास योजना के निर्माण में जॉब कार्ड को अनिवार्य करने की वजह से जॉब कार्ड बनाने के लिए भी बिचौलिये 500-3,000 रुपये तक गरीबों से ऐठ रहे हैं। सांसद ने मांग किया कि जो गरीब मिट्टी के घर, फूस की झोपड़ी या पॉलिथीन तिरपाल टांग कर रहने को अभिशप्त हैं. उनका नाम अनिवार्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नाम सूची में शामिल करने और उनको तत्काल पक्का मकान बनवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर विशेष अभियान चलाने तथा दोषियों पर कठोर कार्यवाई किया जाए।

Related posts

खैरागढ़:आईकेएसवी की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का किया अवलोकन।

rktvnews

हारट्रोन की नई वेबसाइट लॉन्च, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नई साझेदारियां व सहयोग बनाने पर दिया जाएगा जोर।

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार 2024 प्रदान किए।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों में ठोस कूड़ा प्रबन्धन के सम्बन्ध में बैठक ली।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा सफलतापूर्वक उतीर्ण करने वाले सभी छात्रों को बधाई दी

rktvnews

चतरा:राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा “रन फ़ॉर यूनिटी” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment