
RKTV NEWS/लखीसराय(बिहार )16 मई।राज्य सरकार का महिला संवाद कार्यक्रम गाँवों में सामाजिक परिवर्तन की एक नई इबादत लिख रहा है l विशालकाय बरगद के नीचे या फिर गाँव के चौपाल पर विकसित बिहार के गांवो में विकास की धारा को गति प्रदान करने के लिए कार्य योजना आकार ले रही है। घर की चौखट से बाहर निकलकर सामाजिक मर्यादाओं का अनुपालन करते हुए गाँव की बहुरिया अपनी सासु मां के साथ अपने बच्चों के लिए सुनहरे भविष्य का निर्माण कर रही है l लंबे समय तक घर के प्रबंधन तक सीमित रहने वाली महिलाएं अब गाँव – समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेवारियों का निर्वाहन करते हुए सरकार को सरकारी योजनाओं के कुशल प्रबंधन एवं क्रियान्वयन हेतु सलाह दे रही हैं l राज्य सरकार ने गाँव की महिलाओं एवं बेटियों को संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में मिली सफलता और फिर सामूहिक स्तर पर गाँव के विकास तथा महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए किये जाने वाले कार्यों को सुचिवद्ध करने के लिए एक अवसर दिया है l इस अवसर को महिला संवाद नाम दिया गया है। जहाँ महिलाएं सामाजिक संवाद, नेतृत्व और नीति निर्माण जैसे महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। महिला संवाद कार्यक्रम अब एक बड़े मौन क्रांति की ओर अग्रसर है जहाँ से सशक्त महिला- सशक्त समाज का ताना-बाना तैयार हो रहा है l
लखीसराय जिला के हलसी, बड़हिया , चानन, लखीसराय सदर एवं सूर्यगढ़ा प्रखंड में प्रतिदिन दो पली में महिला संवाद कार्यक्रम आयजित किया जा रहा है।प्रतिदिन 10 महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जहाँ प्रति संवाद कार्यक्रम ढाई सौ से अधिक महिलायें एवं छात्राएं अपनी सहभागिता दिखा रही हैं l पिछले 18 अप्रैल से जारी महिला संवाद कार्यक्रम में शुक्रवार तक 70 हजार से अधिक महिलाओं एवं छात्राओं ने शिरकत की है l कार्यक्रम स्थल के पास बैठा पुरुष वर्ग भी महिला संवाद के आयोजन एवं उद्देश्यों को अपना समर्थन दे रहा है l
महिला संवाद कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं एवं छात्राएं , नौकरी प्राप्त युवतियां, जीविका दीदियाँ , निर्वाचित नहिला जन प्रतिनिधि, आशा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता प्रतिनिधियाँ, खेल-कूद से जुडी छात्राएं और सामाजिक कार्यों से जुडी महिलाएं शिरकत कररही हैं l महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण की मिसाल बनी गाँव की महिलाओं एवं छात्राओं को महिला संवाद कार्यक्रम में विशेष तौर पर आमंत्रित भी इया जा रहा है l आमंत्रित महिलाएं एवं सरकारी योजन्यों से लाभान्वित हुई महिलाएं एवं छात्राएं अपने अनुभवों को साझा कर रही हैं और सरकारी योजनाओं की पहुँच, उनकी उपयोगिता और संभावित सुधारों पर भी विस्तार से चर्चा कर रही हैं l
कार्यक्रम की सफलता एवं योजनाओं के बारे में सभी को जानकारी देने के लये महिला संवाद रथ सभी प्रखंड में उपलब्ध कराये गए हैं l मोबाइल संवाद रथ आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित हैं और इनमें एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी, ऑडियो-विज़ुअल माध्यम से प्रेरणादायक कहानियाँ, संवादात्मक गतिविधियाँ और महिला अधिकारों पर केंद्रित लघु फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं। अब तक इन रथों के माध्यम से लाखों लोगों तक संवाद का संदेश प्रभावशाली ढंग से पहुँच चुका है। लीफलेट और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश -पत्र कार्यक्रम को उसके उद्देश्यों तक ले जा रहा है l
संवाद सत्रों में ग्रामीण महिलाओं ने खुलकर अपने विचार रखे। विधवा एवं वृद्धा पेंशन की राशि बढ़ाने की आवश्यकता, गाँवों में महाविद्यालयों की स्थापना, सड़क संपर्क को बेहतर बनाने, नियमित सरकारी परिवहन सेवाओं की उपलब्धता, स्वरोज़गार के लिए कौशल प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता की आवश्यकता, किशोरियों द्वारा खेल मैदान, विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता , शिक्षकों की उपलब्धता और पुस्तकालयों की स्थापना आदि की मांग की जा रही है l जीविका दीदियाँ सरकार से पलायन रोकने हेतु गाँव में उद्योग की मांग कर रही हैं l प्राप्त सुझावों और फीडबैक को एप में संकलित किया जा रहा है और सभी बिंदुओं को जिला प्रशासन और राज्य सरकार तक पहुँचाया जा रहा है l कार्यक्रम में उपस्थित अधिकरी स्वयं भी महिलाओं की मांग को दर्ज कर उन्हें उनकी मांग को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं l शुक्रवार को आयोजित महिला संवाद कार्यक्रमों में उठी प्रमुख मांगों में चानन के प्रसिद्द जलप्पा स्थान में धर्मशाला निर्माण एवं लखीसराय सदर समेत अन्य प्रखंडों में भी महिलाओं ने सस्ती दर पर दवा उपलब्ध कराने के लिए जन औषधि केंद्र की मांग की है।
शुक्रवार को लखीसराय सदर में माँ ग्राम संगठन द्वारा कछियाना गाँव में एवं बजरंगबली ग्राम संगठन द्वारा बिलौरी गाँव में , बड़हिया में देवकी ग्राम संगठन दवारा खुटहा ईस्ट गाँव में एवं दर्पण ग्राम संगठन दवारा गंगसराय गाँव में , सूर्यगढ़ा में नयन ग्राम संगठन द्वारा सुर्यपुरा गाँव में एवं नारी शक्ति ग्राम संगठन द्वारा कावा राजपुर गाँव में , हलसी में उजाला ग्राम संगठन द्वारा मोहद्दीनगर गाँव में एवं भारती ग्राम संगठन द्वारा धीरा गाँव में तथा चानन में संगम ग्राम संगठन द्वारा गोहरी एवं विश्वास ग्राम संगठन द्वारा खुतुकपुर गाँव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
इससे पूर्व शुक्रवार को जिला समाहरणालय , लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के आयोजन और उसमे आ रही आकांक्षाओं के निराकरण हेतु एक बैठक आयोजित की गई l बैठक की अध्यक्षता मिथिलेश मिश्र , जिला पदाधिकारी , लखीसराय ने की l इस बैठक में पिछले 18 अप्रैल से जारी महिला संवाद कार्यक्रम में प्राप्त आकांक्षाओं के समाधान एवं निराकरण हेतु सम्बंधित विभाग के अधिकारियों का उन्मुखीकरण किया गया l साथ ही साथ जिला पदाधिकारी के लॉग इन आईडी के माध्यम से दर्ज हो रही आकांक्षाओं के महिला संवाद एप के बारे में भी बताया गया l एप के माध्यम से आ रही मांग एवं आकांक्षाओं को संबधित विभाग के अधिकारियों को निराकण हेतु अग्रसारित किया गया l जिला पदाधिकारी महोदय ने आकाँक्षाओं से सम्बंधित सभी विभाग एवं अधिकारियों को ससमय निराकरण हेतु निदेशित किया l इस बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता , निदेशक- डी.आर.डी.ए समेत कुल 44 विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे l इस अवसर पर अधिकारियों को एप में लॉग इन से सम्बंधित समस्याओं का त्वरित समाधान कराया गया।
