RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )08 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि यह दिन नारी शक्ति के सम्मान, समर्पण और उपलब्धियों का उत्सव है। महिलाएं समाज की आधारशिला हैं, जो अपनी प्रतिभा, कौशल एवं जज्बे के दम पर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सषक्तीकरण, उन्हें समान अवसर देने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए कृतसंकल्पित है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के साथ ही महिला सशक्तीकरण की दिशा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और विकसित व खुशहाल राजस्थान के निर्माण में योगदान दें।

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्कूली बच्चों से किया आत्मीय संवाद।

rktvnews

भोपाल:गोसेवा, संस्कृति और जन-जागरूकता का संगम।

rktvnews

कृषि में महिलाओं को सशक्त बनाती नमो ड्रोन दीदी योजना।

rktvnews

जयंती पर विशेष:एपीजे अब्दुल कलाम: नए भारत के युवाओं के लिए एक प्रेरणा।

rktvnews

जयपुर में ‘योग महोत्सव’ में 15,000 से अधिक लोग शामिल हुए।

rktvnews

भोजपुर में बाढ़ से हुई व्यापक क्षति को लेकर प्रभारी मंत्री को मांग-पत्र, मृतकों के आश्रितों को ₹20 लाख मुआवजा देने की मांग।

rktvnews

Leave a Comment