RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 126वें प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले राज्य सिविल सेवा अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 07 मार्च।लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी-एलबीएसएनएए में 126 वें प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे राज्य सिविल सेवा के अधिकारियों ने आज (07 मार्च, 2025) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।
इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने अधिकारियों को उनकी पदोन्नति और भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल होने पर बधाई दी। उन्‍होंने अधिकारियों से अपनी नई भूमिका में दूसरों को प्रेरित करने और अपने काम से उदाहरण पेश करने को कहा। राष्‍ट्रपति ने अधिकारियों से आस-पास के लोगों को सार्वजनिक सेवा में उत्कृष्टता हासिल करने के प्रयास के लिए प्रेरित करने को भी कहा। राष्‍ट्रप‍ति ने उनसे प्रशासनिक कामकाज और सरकारी नीतियों और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में राष्ट्रीय और समावेशी दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी।
राष्ट्रपति ने कहा कि शासन का सार लोगों की आवश्‍यकताओं को पूरा करने के दायित्‍व और इसके प्रति संवेदनशीलता में निहित है। उन्‍होंने कहा कि नागरिक-केंद्रित शासन गरीबों और वंचितों पर ध्यान केंद्रित करते हुए लोक कल्याण को प्राथमिकता देता है। राष्‍ट्रपति ने अधिकारियों से सुनिश्चित करने की सलाह दी कि नीतियां और कार्यक्रम इस तरह लागू हों जिससे लोगों की समस्‍याओं का प्रभावी समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी जो भी निर्णय लेंगे और नीतियां लागू करेंगे उनका देश और लोगों के विकास में योगदान होना चाहिए।
राष्ट्रपति ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण क्षरण की चुनौतियों से निपटने के लिए पर्यावरण अनुकूल पहल को बढ़ावा देना आवश्यक है। साथ ही यह भी जरूरी है कि विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से वंचितों और सामाजिक हाशिए पर पड़े लोगों तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से अपने कामकाज में निरंतरता और समावेशिता के सिद्धांत बनाए रखने को कहा।

Related posts

मध्यप्रदेश:पीएम मेगा टेक्सटाइल पार्क परियोजना के क्रियान्वयन को गति दी जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

अवैध वसूली के खिलाफ नगर आयुक्त से मिला मछली व्यवसाई संघ का प्रतिनिधि मंडल।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की गई।

rktvnews

आशा और फैसिलिटेटर का सरकारी कर्मी का दर्जा की मांग पर चल रहे हड़ताल का भाकपा माले का समर्थन:क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेवल मार्ट – राजस्थान को मिला बेस्ट कल्चरल टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर अवार्ड।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल से मुख्यमंत्री ने की शिष्टाचार भेंट! राज्यपाल ने बधाई और शुभकामनाएं दी

rktvnews

Leave a Comment