RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला टास्क फोर्स की धान अधिप्राप्ति पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)06 मार्च।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला टास्क फोर्स की धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि भोजपुर जिले में 15109 किसानों से 1,69,151.35 मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गई है, जो लक्ष्य का 99.99% है।
राज्य खाद्य निगम भोजपुर ने जानकारी दी कि समितियों से सीएमआर (Custom Milled Rice) चावल की आपूर्ति नियमित रूप से जारी है एवं अब तक कुल 1305 लॉट चावल प्राप्त किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम भोजपुर को निर्देश दिया कि गन्नी बैग, एफआरके (Fortified Rice Kernel) सहित अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित कर सीएमआर चावल की प्राप्ति में तेजी लाएं।
बैठक में रबी विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत गेहूं अधिप्राप्ति की अग्रिम तैयारी पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2425 प्रति क्विंटल के व्यापक प्रचार-प्रसार, क्रय केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता एवं भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (आरा, जगदीशपुर, पीरो), जिला प्रबंधक (राज्य खाद्य निगम) एवं प्रबंध निदेशक (सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन में नमामि गंगे पर पैनल चर्चा में मुख्य संबोधन दिया।

rktvnews

भोजपुर:डॉ जितेंद्र शुक्ला ने रक्तदान कर दुर्घटना में घायल की बचाई जान।

rktvnews

भोजपुर : छिनतई मामले में प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गीता प्रेस के शताब्दी समारोह के समापन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

16 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

पटना:हिन्दी-पखवारा के दूसरे दिन आयोजित हुई श्रुतलेख एवं कथा-लेखन प्रतियोगिता।

rktvnews

Leave a Comment