RK TV News
खबरें
Breaking News

अजीत सिन्हा एबीकेएम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त।

आरा/पटना (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 मार्च।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अजीत सिन्हा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे जिम्मेदार पद पर नियुक्त किया गया है।नियुक्ति पत्र वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव द्वारा हस्ताक्षरित मुख्य संरक्षक ए. सी. भटनागर और पूर्व आई.आर. एस.प्रधान आयुक्त भारत सरकार डॉ अनूप श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमती से जारी की गई है। इसकी जानकारी देते हुए प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि अजीत सिन्हा जी कई सामाजिक संगठनों, मीडिया संस्थानों से जुड़कर अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं।दैनिक समाचार पत्र और कायस्थ चेतना सप्ताहिक समाचार पत्र में कार्यकारी सम्पादक और वेब पोर्टल कायस्थ न्यूज डॉट इन में सम्पादक के हैसियत से निःशुल्क सेवायें देते आ रहे हैं तथा ये सामाजिक संस्था कायस्था फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, निष्पक्ष मीडिया फाउंडेशन के संरक्षक आदि में भी अपनी भूमिका को निभाते आ रहे हैं।
पटना गंगा तट पर अवस्थित पी.एम.सी. एच. में जन्में, डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश, दरभंगा हॉउस से स्नातकोत्तर उत्तीर्ण हुए अपनी 30 वर्षो तक जीवन बिहार में व्यतित किये। 7 सालों तक दिल्ली, 13 सालों तक बोकारो, वर्तमान दिल्ली में निवासरत हैं।
इनकी नियुक्ति पर संस्था के मुख्य संरक्षक ए. सी. भटनागर, संरक्षक धीरेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव सहित अन्य संरक्षकों के साथ कार्यकारिणी के सदस्यों, पदाधिकारियों में अनिल कर्ण, के. के. श्रीवास्तव जी, मनोज जी श्रीवास्तव, बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा सहित सभी प्रदेश अध्यक्षों ने, कार्यकारिणी के सदस्य राजेन्द्र कर्ण, युवा अध्यक्ष वेद आशीष श्रीवास्तव, युवा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी पंकज कर्ण, कार्यकारी अध्यक्ष गुजरात संजय श्रीवास्तव, कायस्थ चेतना मंच के डॉ बी. के. मल्लिक, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिभू श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महिला महासचिव डॉ आरती सुमन चौधरी आदि ने इनकी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किए और अनंत शुभकामनाएं दी है।

Related posts

9अप्रैल को होने वाली तैराकी प्रतियोगिता अब 23 अप्रैल को-सचिव नर्वदेश्वर शुक्ला

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने मसूरी में तंजानिया के अधिकारियों के लिए सार्वजनिक कार्यों की परियोजना और जोखिम प्रबंधन पर दो सप्ताह का क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया।

rktvnews

श्रीलंका के लोक सेवकों के लिए छठा क्षमता निर्माण कार्यक्रम राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी), मसूरी में शुरू हुआ।

rktvnews

भोजपुर:कर्मचारी महासंघ गोप गुट प्रखंड का तीसरा सम्मेलन इ किसान भवन में संपन्न।

rktvnews

सावित्री और फातिमा : एक अभिन्न जीवन।

rktvnews

Leave a Comment