RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:पी एम ई जी पी एवं पी एम एफ एम ई योजना के लाभुकों को उपविकास आयुक्त ने सौंपा ऋण स्वीकृति पत्र।

विभागीय पदाधिकारियों एवं सभी बैंकों को लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने का दिया स्पष्ट निदेश।

RKTV NEWS/छपरा ( सारण)06 मार्च।प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एवं प्रधानमंत्री फॉर्मेलाइजेसन ऑफ माइक्रो फ़ूड प्रोसेसिंग इंटरप्राइजेज (PMFME) योजना के तहत जिला के विभिन्न बैंकों द्वारा वर्त्तमान वित्तीय वर्ष (2024-25) में लाभुकों को ऋण की स्वीकृति दी जा रही।
बुधवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल ने पीएमईजीपी के 14 लाभुकों को 96.77 लाख रूपये तथा पीएमएफएमई के 32 लाभुकों को 262.15 लाख रुपये का स्वीकृति पत्र वितरित किया। उन्होंने लाभुकों से उनके उद्यम के बारे में जानकारी ली तथा भविष्य के लिये शुभकामनाएं दीं।
लाभुकों द्वारा आटा/मसाला मिल, तेल मिल, बेकरी, फर्नीचर हाउस, सौस निर्माण, स्टील वर्क्स, बेसन मिल आदि जैसे उद्यमों की स्थापना हेतु इस योजना के तहत ऋण लिया गया है। इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला अग्रणी प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा लाभुकगण उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग :21 जुलाई 25

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय आपदा रोधी अवसंरचना सम्मेलन 2025 को संबोधित किया।

rktvnews

वाणिज्य विभाग ने देश भर में स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान की शुरुआत की।

rktvnews

सिवान: सीपीआईएम के पूर्व विधायक की 6 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

rktvnews

कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

भोजपुर: 08 मार्च को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन,तैयारिया पूरी।

rktvnews

Leave a Comment