RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

लेनिन जयंती और भाकपा-माले स्थापना दिवस पर पूरे भोजपुर जिले में आयोजित हुए कार्यक्रम।आरा के क्रान्तिपार्क में मना भाकपा-माले का स्थापना दिवस समारोह।

भाकपा(माले) को मजबूत कर, जनता की व्यापक एकता के जरिए ही फासीवाद को पीछे धकेलना संभव:- स्वदेश भट्टाचार्य।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,22 अप्रैल।विश्व सर्वहारा के महान शिक्षक व नेता लेनिन की 152 वीं जयंती और भाकपा-माले की स्थापना की 54 वीं वर्षगांठ पर आज भाकपा-माले द्वारा जिले में शाखा स्तर पर कार्यक्रम किए गए आयोजित।इस अवसर पर आरा के क्रान्तिपार्क सहित गांव-कसबों में पार्टी का झंडा फहराया गया और फासीवादी हमले से देश को बचाने के लिए जनता की व्यापक एकता का निर्माण करने का संकल्प लिया गया।
आरा में मुख्य कार्यक्रम क्रांति पार्क सहित गोला मुहल्ला,अनाईठ, उजियार टोला में स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्रांति पार्क में सबसे पहले पार्टी के वरिष्ठ साथी कॉमरेड लक्ष्मी पासवान ने झंडोत्तोलन किया. उसके बाद का. लेनिन की मूर्ति पर पुष्पांजलि की गई और फिर शहीदों की याद में एक मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर पार्टी केंद्रीय कमेटी द्वारा जारी शपथ का पाठ भी किया गया।पिछले दिनों पटना में संपन्न भाकपा-माले के 11 वें पार्टी महाधिवेशन के संदेश का अध्ययन भी किया गया.
इस अवसर पर पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य व राज्य सचिव कामरेड कुणाल,भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड स्वदेश भट्टाचार्य,केंद्रीय कमेटी सदस्य व जिला सचिव जवाहरलाल सिंह,राज्य स्थाई समिति सदस्य व तरारी विधायक सुदामा प्रसाद,जसम के राज्यध्यक्ष जितेंद्र कुमार,पार्टी की वरिष्ठ नेत्री मीरा जी,आइसा राज्य सचिव शब्बीर कुमार,इंनौस राज्य सचिव शिवप्रकाश रंजन,जिला कमेटी सदस्य जितेन्द्र सिंह,राजनाथ राम,जनमत के संपादक सुधीर सुमन,शोभा मंडल,पप्पू कुमार राम,विकास कुमार,दीना जी,चंदन कुमार,सुरेश पासवान,संतविलास राम,रौशन कुशवाहा,बबलू गुप्ता,धनंजय कुमार सिंह,संतविलास राम हरीनाथ राम,मिथलेश कुमार राम,शिवराज कुमार,सुरेश पासवान,रणधीर कुमार राणा,कृष्णरंजन गुप्ता,यतींद्रनाथ सिंह,पंकज कुशवाहा,सागर पासवान, प्रमोद रजक,देवानंद पासवान,सुरेश्वर सिंह,सुधीर कुमार,पुष्पा देवी,अंशु कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवाएवं पार्टी नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।
स्थापना दिवस कार्यक्रम का संचालन भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने किया!
अपने संबोधन में स्वदेश भट्टाचार्य ने कहा कि फासीवादी आक्रमण के खिलाफ आज भाकपा-माले की लड़ाकू क्षमता को और उच्च स्तर पर ले जाना बेहद जरूरी जो देश और जनता हित में हमारा कार्यभार बन गया।जैसे जैसे मोदी-अदानी गठजोड़ की पोल खुल रही है साथ ही महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी व दमनकारी बुलडोजर राज के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है।मोदी सरकार और संघ ब्रिगेड की परेशानियां भी बढ़ रही हैं। आने वाले दिन इस लिहाज से बेहद निर्णायक साबित होंगे।आज देश के मजदूर-किसानों, महिलाओ, हिन्दूओं और मुसलमानों सबको एक साथ आकर और जनता की व्यापक एकता का निर्माण करके फासीवाद को शिकस्त देते हुए लोकतंत्र और भारत को बचाना होगा।उन्होंने पूरी पार्टी को एकताबद्ध होकर इस कार्यभार में लग जाने की बातों पर भी बल दिया।
राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि एक मजबूत कम्युनिस्ट पार्टी ही भाजपा के फासीवादी अभियान से देश को बचा सकती है इसलिए आज के दिन हम भाकपा-माले के विस्तार व पार्टी ब्रांचों को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं।
पार्टी का स्थापना दिवस संदेश, भीमपुरा, चिलोहस, त्रिकौल, अहपुरा, प्रतापपुर, नारायणपुर, रामसड, जमुआव, बड़हरा के बलुआं, कोल्हरामपुर, चरपोखरी के सोनवर्षा, जगदीशपुर के उत्तरदहं, जगदीशपुर, विमवा, बरनाव, बिहियां के ओसाई, गड़हनी, काउप, कुरकुरी, कोइलवर के कायमनगर, गाँधीटोला, कोइलवर, अगिआंव के पवना, भीखमपुर, अहिले, रतनाड़, सोनाटोला, उदवंतनगर में छोटी सासाराम, छपरापुर, सहित सैकड़ों गांव में उत्साह पूर्वक मनाया गया।

Related posts

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2024 की संस्थागत श्रेणी के लिए 60 पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश को चुना गया।

rktvnews

देश के सहकारी ढांचे को सुदृण करने हेतु उठाए गए कई कदम

rktvnews

पटना: डीजीपी की अध्यक्षता में की गई केंद्रीय प्रशासी समिति की बैठक।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें दीं।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:कांटी अंचलाधिकारी रिशिका निलंबित।

rktvnews

चतरा:फसल बीमा में चतरा ने रचा नया इतिहास, राज्य में दूसरा स्थान।

rktvnews

Leave a Comment