RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:तन्मयता से पढाएं, बेहतर माहौल बनाएं : डीएम

जिलाधिकारी ने सौंपे विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)01 मार्च।समाज में शिक्षण का कार्य सबसे महत्वपूर्ण है। शिक्षक छात्रों को पूरी तन्मयता से पढ़ाएं। क्लासरूम का एक बेहतर माहौल बनाएं। स्कूल में नियमित रूप से अभिभावक-शिक्षक की मीटिंग करें। ये बातें जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने कही। वे आज हाजीपुर के बिहार सुधारात्मक प्रशासनिक संस्थान ( बीका) में सक्षमता परीक्षा-2 के सफल एवं काउंसलिंग पूर्ण करने वाले स्थानीय निकाय के शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक का औपबंधिक नियुक्ति पत्र देने के बाद शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे।
नियुक्ति पत्र लेने के बाद ये नियोजित शिक्षक राज्य कर्मी बनते हुए विशिष्ट शिक्षक बन गए हैं।
जिलाधिकारी के साथ हाजीपुर के माननीय विधायक, जिला परिषद के अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक, बीका, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) द्वारा कुल 130 विशिष्ट शिक्षक को नियुक्ति पत्र वितरित की गई।
उधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण समारोह (संवाद पटना) में वैशाली जिला के कुल 20 विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित की गई
इसी क्रम में वैशाली जिला में कुल 1849 विशिष्ट शिक्षकों को भी सभी 16 प्रखंडों में औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण समारोह पूर्वक किया गया।
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह, जिला परिषद के अध्यक्ष आशुतोष कुमार, एडीएम विनोद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार, डायरेक्टर, बीका नीरज झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र नारायण जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) राजन गिरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
डीईओ वीरेंद्र नारायण ने आगत अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन कौसर प्रवेज़ खान ने किया।

Related posts

भोजपुर:बी एस डीएवी में ‘डीएवी’ स्थापना दिवस मनाया गया।

rktvnews

आगामी 9 दिसंबर के लोक अदालत में अधिक से अधिक विभागीय वादों के निष्पादन का रखा गया है लक्ष्य:गौतम कुमार

rktvnews

आरा में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मॉडल अस्पताल का शुभारंभ एवं पीआईसीयू भवन का किया उदघाटन।

rktvnews

एमएच 60आर ‘सीहॉक’ हेलीकॉप्टर को आईएनएएस 334 स्क्वाड्रन के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा।

rktvnews

गिरिडीह:नगर भवन में पंचायत उन्नति सूचकांक पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

आईटीबी बर्लिन में राजस्थान पर्यटन का हुआ सशक्त आगाज़।

rktvnews

Leave a Comment