RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

हनुमानगढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई नैतिक मतदान की शपथ।

हनुमानगढ़/राजस्थान 20 फरवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने स्वीप गतिविधियों के तहत जिला मुख्यालय पर कार्यरत विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कार्मिकों को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को नैतिक मतदान की शपथ दिलाई। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत को बढाने के लिए नैतिक मतदान की शपथ के उपरांत मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम से मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची में संशोधन, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ऐप्स की जानकारी देने एवम् उपस्थित समस्त को उनके परिचितों, परिवारजनों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। युवाओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु सेल्फी पॉइंट का शुभारंभ किया गया। इस अवसर का जिला कलैक्टर ने स्वयं सेल्फी बूथ पर सेल्फी ली। इस अवसर पर कलैक्ट्रेट के कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:30 करोड़ की राशि से थरूहट क्षेत्र में होगा विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन : जिला पदाधिकारी

rktvnews

करथ ग्राम में हुआ भव्य महाआरती का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:नई आशा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का डीडीसी ने किया उद्घाटन।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई।

rktvnews

भगवान शिव की पूजा समस्त इच्छित फल प्रदान करती है:आचार्य भारत भूषण

rktvnews

दुमका:पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, दुमका में विकासोन्मुख पहलों के साथ VMC बैठक सफलतापूर्वक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment