RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर: सफ़लता की कहानी:गेंदा फूल की खेती से संवरा लक्ष्मी का जीवन!

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)02 मार्च।जिले के मोहनपुर प्रखंड के जारवा गांव की लक्ष्मी देवी, गेंदा आजीविका समूह की सदस्य हैं। शुरू से ही वह फूलों के व्यापार से जुड़ी थीं, लेकिन आर्थिक कमजोरी और तकनीकी जानकारी के अभाव में उन्नत खेती नहीं कर पा रही थीं। ऐसे में समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने किश्तों में ऋण लेकर आजीविका गतिविधियाँ शुरू कीं। #जेएसएलपीएस के माध्यम से फूलों की खेती का प्रशिक्षण प्राप्त किया और 55,000 रुपये का ऋण लेकर गेंदा फूल उत्पादन शुरू किया।
इसके अलावा वर्तमान में वह परिवार के साथ मिलकर सालभर फूलों की खेती कर माला बनाकर, बाबा मंदिर में बिक्री करती हैं।उनकी वार्षिक आय लगभग 1.5 लाख रुपये हो गई है, साथ ही अन्य गतिविधियों से करीब 50 हजार की अतिरिक्त आय भी अर्जित कर रही हैं। भविष्य में वे बड़े पैमाने पर फूलों की खेती करने और आवश्यकता पड़ने पर भूमि लीज पर लेने की योजना बना रही हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

दीप जलाओं!

rktvnews

भोजपुर:विहंगम योग संस्थान की सप्ताहिक सत्संग संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग :13 दिसंबर 25

rktvnews

कम्युनिस्ट आंदोलन के पुनर्जीवन की ओर।

rktvnews

पीवीसी और वेतन विसंगति के सवाल पर असहयोग चलता रहेगा:प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह

rktvnews

Leave a Comment