RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:साप्ताहिक कार्यक्रम रागभोग में रीतिका ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 मार्च। शुक्रवार को महाजन टोली स्थित रामजानकी ठाकूरबाड़ी के साप्ताहिक कार्यक्रम रागाभोग में कथक नृत्यांगना रीतिका कुमारी ने दर्शकों को भक्ति रस में किया सराबोर। इस संगीत संध्या की शुरुआत मंगलघोष के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में शास्त्रीय गायक महेश यादव ने राग बागेश्री में विलंबित ख्याल व छोटा ख्याल गाकर समां बाँधा। वही महेश यादव ने राग पहाड़ी में ठुमरी सैयां बिना घर सुना….. प्रस्तुत किया। युवा नृत्यांगना रीतिका ने कथक की शुरुआत गणेश वंदना “गाइये गणपति जगवंदन” से करते हुए तीन ताल में उपज, उठान, आमद, परन, टुकड़ा, तोड़ा, चक्करदार परन, तिहाई व लरी प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रीतिका ने कहा कि नृत्य और भक्ति का आपस में गहरा संबंध है। मीरा ने कृष्ण की भक्ति में पैरो में घुंघरू बाँधा था और अंततः मीरा को कृष्ण ने दर्शन दिया। नृत्य एक पवित्र कला है जो साँवरे को रिझाने का सरल माध्यम है। हारमोनियम पर अजीत पांडे एवं तबला पर गुरु बक्शी विकास ने संगत किया। मंच संचालन स्नेहा पांडेय व धन्यवाद ज्ञापन श्रेया पांडेय ने किया। इस अवसर पर राका श्रीवास्तव, सिद्धि, श्याम सिंहा, पिंटू कुमार यादव आदि उपस्थित थे।

Related posts

गंगा दशहरा: सेल्फी बनी मौत का कारण😟

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु एसडीपीओ एवं थानाध्यक्षों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

दरभंगा:जिले के मब्बी ओ.पी व बहादुरपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत वाहन जाँच के दौरान जप्त की गई राशि।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने मनेर शरीफ में सूफी संत हजरत मख्दूम शाह कमालुद्दीन अहमद याहिया मनेरी के मजार पर की चादरपोशी।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने न्यूरो स्पाइन रिहैबिलिटेशन सेंटर का किया शुभारंभ।

rktvnews

NCORD से संबंधित जिलास्तरीय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment