RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, उपस्थिति, साफ-सफाई, पंजी के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था आदि की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)10 अप्रैल।उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, निर्वाचन, नजारत, विधि शाखा, कोर्ट कक्ष, समाज कल्याण, डीआईओ कार्यालय, झारनेट, सामान्य शाखा, गोदाम, यूआईडी समेत विभिन्न कार्यालयों का जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य कार्यालयों में कार्य अनुशासन, उपस्थिति, स्वच्छता तथा कार्य संस्कृति की समीक्षा करना था। उपायुक्त ने सभी कार्यालयों में उपस्थिति पंजी की गहनता से जांच की तथा अनुपस्थिति पाए गए कर्मियों के संबंध में पूछताछ की । सभी कार्यालय प्रधान को कार्यालयों में साफ-सफाई, पंजी के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों को समयबद्धता के साथ कार्य करने, पदाधिकारियों और कर्मचारियों की नियमित बायोमीट्रिक उपस्थिति, कार्यालयी दस्तावेजों की व्यवस्था समेत विभिन्न बिंदुओं से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अनुपयोगी फर्नीचर एवं मशीनी उपकरण को लेकर उन्होने कहा कि जल्द से जल्द सभी अनुपयोगी वस्तुओं को एकत्रित कर जिला स्तर पर निलामी कराएं। उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर में चिह्नित पार्किंग एरिया एवं वेटिंग एरिया का भी निरीक्षण किया । इस दौरान विभिन्न कार्यों को लेकर समाहरणालय आए नागरिकों से भी उन्होने संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना तथा मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को उचित कार्रवाई हेतु निर्देशत किया। मौके पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, नजारत उपसमाहर्ता डेविड बलिहार, डीटीओ धनंजय, विधि शाखा के प्रभारी चंद्रजीत सिंह व अन्य उपस्थित थे।

Related posts

पटना:आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बिहार अग्निशमन सेवा, नगर निगमों और प्रशिक्षित युवक-युवतियों के समन्वयन से कार्य करने की बनी सहमति।

rktvnews

राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान और पीटीसी इंडिया सतत विकास लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ विद्युत क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान व विकास कार्य करेंगे।

rktvnews

पारंपरिक औषधियों पर भारत और आसियान का सम्मेलन आज नई दिल्ली में आयोजित।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में तिलाबाद एवं करमाटाड ग्राम पंचायत में जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:आगामी 13 जुलाई के लोक अदालत को ले जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के भीमपट्टी के एक युवा के बाढ के पानी में डूबने से मौत।

rktvnews

Leave a Comment