RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:शासकीय माधवनगर अस्पताल के आई.सी.यु. को आदर्श बनाया जाए – कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

RKTVNEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)05 जुलाई।कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल माधवनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां सर्वप्रथम भूतल पर स्थित आई.सी.यु. का निरीक्षण किया तथा आई.सी.यु. को आदर्श बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन एवं जिला रेडक्रास सोसायटी को आपसी समन्वय से आदर्श आई.सी.यु. बनाने की दिशा में कार्य करने हेतु निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि आदर्श आई.सी.यु. के लिये सभी जीवन रक्षक दवाईयां उपलब्ध कराई जायेगी। साथ ही समय-समय पर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की भी सतत् मॉनीटरिंग की जायेगी एवं चिकित्सकों व स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी।
शासकीय माधवनगर चिकित्सालय के संचालन के लिए अनिवार्य आवश्यकताओं, ज़रुरी संसाधन व उपकरण की उपलब्धता पूर्ण करने के लिए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को समन्वय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान लिफ्ट संचालन के लिए आवश्यक कार्यवाही के भी निर्देश दिये गये।
उन्होंने कहा कि माधवनगर अस्पताल परिसर में अनाधिकृत रूप से खड़ी कारों व दो पहिया वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए। साथ ही परिसर में बेवजह घूमने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध पुलिस के माध्यम से कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने माधवनगर अस्पताल में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल प्रभारी को निर्देशित किया।
कलेक्टर द्वारा जिला चिकित्सालय से जो विभाग/सेवायें स्थानंतरित होकर माधवनगर चिकित्सालय में संचालित होंगे उनकी शीघ्रता से कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान बंद पड़े वेंटीलेटर व आई.सी.यु. के मॉनीटर को चालू करने के निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान डॉ. अशोक कुमार पटेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. विक्रम रघुवंशी प्रभारी सिविल अस्पताल माधवनगर, जिला रेडक्रास सोसायटी के चैयरमेन गोपालदास माहेश्वरी, वाईस चैयरमेन संजय नाहर, सचिव ललीत ज्वेल, प्रबंध समिति के सदस्य हरीश शर्मा उपस्थित थे। कलेक्टर द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य सेवाओं की सतत मॉनीटरिंग करने हेतु निर्देश दिये गये जिससे आम लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराई जा सके।

Related posts

अभिनेत्री हेमा मालिनी की अदभुत नृत्य प्रस्तुति ने मोहा सबका मन।

rktvnews

18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के आरंभ होने से पहले प्रधानमंत्री ने संबोधित किया।

rktvnews

अरविंद कुमार चौधरी प्रधान सचिव वित्त विभाग बिहार पटना द्वारा जाति आधारित जनगणना को ले औचक निरीक्षण।

rktvnews

भाकपा – माले ने दिया शालिग्राम पासवान को श्रद्धांजलि।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में निहित कर्तव्यों एवं दायित्वों की शपथ दिलाई।

rktvnews

स्काउड और गाइड की भोजपुर शाखा में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने किया झंडोतोलन।

rktvnews

Leave a Comment