RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़;दो गुटों के बीच झड़प की संभावना के मद्देनजर डीसी और एसपी ने किया फ्लैगमार्च।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड )25 फरवरी।जिला अंतर्गत चितरपुर प्रखंड में दो गुटों के बीच झड़प की संभावना के मद्देनजर मंगलवार को उपायुक्त रामगढ़  चंदन कुमार ने पुलिस अधीक्षक रामगढ़ अजय कुमार के साथ चितरपुर प्रखंड अंतर्गत मेन रोड चितरपुर, बाजार टांड, रेलवे ओवरब्रिज चितरपुर, नया मोड़, रजरप्पा मोड़, काली चौक सहित अन्य क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उपायुक्त ने दुकानदारों व जिले वासियों से किसी भी प्रकार की अफवाह से सावधान रहने रहने की अपील की। मौके पर उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने एवं किसी भी अप्रिय घटना पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, पुलिस बल के जवानों सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह:अपर समाहर्ता ने की राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार से जुड़ी बैठक, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

गढ़वा: बढ़ते ठंड के मद्देनजर उपायुक्त ने गरीबों और असहायों के बीच किया कंबल वितरित।

rktvnews

हिन्दी दिवस पर साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुआ समारोह, परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने 14 हिन्दी-सेवियों को किया सम्मानित! कवि एम के मधु के काव्य-संग्रह ‘रानी रूपमती की चाय-दुकान’ का हुआ लोकार्पण ।

rktvnews

किसान के खेत पहुँचे जिला पदाधिकारी,फसल कटनी प्रयोग के निरीक्षण के क्रम में स्वयं हँसुआ लेकर फसल कटनी किया।

rktvnews

बागपत:सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दूसरे दिन कलेक्ट्रेट लोक मंच पर किए गए कार्यक्रम आयोजित, राज्य मंत्री ने सरकार की गिनाई योजनाएं।

rktvnews

भोजपुर:मल्टी टैलेंटेड बनो, पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर फोकस करो-पुनीत श्रीवास्तव

rktvnews

Leave a Comment