RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

किसान के खेत पहुँचे जिला पदाधिकारी,फसल कटनी प्रयोग के निरीक्षण के क्रम में स्वयं हँसुआ लेकर फसल कटनी किया।

सीतामढी/बिहार 02 नवंबर।बिहार राज्य फसल सहायता योजना अन्तर्गत अगहनी धान फसल की कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा के द्वारा डूमरा प्रखंड के मुरादपुर पंचायत में बुधवार को किया गया। जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा किसानों खेत पहुँचे। गौरतलब हो कि फसल कटाई प्रयोग उत्पादन एवं उपज दर , क्षति के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। इसके अंतर्गत कटनी का प्रयोग संभाविक रैंडम पद्धति से निकालकर प्लॉट का चयन किया जाता है,जिसमें प्लॉट का कट साइज 10 मीटर लंबा एवं 5 मीटर चौड़ा यानी कुल 50 वर्ग मीटर में किया जाता है। 50 वर्ग मीटर में किए गए कटनी में कुल 27 किलो 200 ग्राम धान का उपज पाया गया। जिलाधिकारी ने स्थानीय किसानों से बात कर उनकी समस्यायों की जानकारी ली वही उनसे चल रही कृषि योजनाओं एवम कार्यक्रमो का फीड बैक भी लिया। उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले एवम उनकी आय में वृद्धि हो,इसको लेकर पूरी गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर लखी राम मुर्मु जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी , अवर सांख्यिकी पदाधिकारी रणधीर कुमार, अमोद कुमार अवर सांख्यिकी पदाधिकारी ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी अविनाश कुमार प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी एवं कृषि समन्वयक रणकेशरी सिंह उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:आधुनिक और प्राचीन ज्ञान-विज्ञान का अनूठा संगम है गीता भवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

13 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भारतीय नौसेना गांधीजी के सत्याग्रह की 130वीं वर्षगांठ उस स्थान पर मनाएगी जहां से यह आंदोलन शुरू हुआ था।

rktvnews

भोपाल:विद्यार्थियों में वैज्ञानिक और नवाचारी सोच को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पटना:16.81 करोड़ की लागत से आरा के पीरो में जज क्वार्टर और गेस्ट हाउस का होगा निर्माण: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

rktvnews

गढ़वा:77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन, उपायुक्त दिनेश यादव ने किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment