RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया महुली पीपापुल का उदघाटन।

क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता,मेरा जीवन जनता को है समर्पित: राघवेंद्र प्रताप सिंह

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 फ़रवरी।सोमवार को प्रतिक्षित बिहार-उतरप्रदेश को जोड़नेवाली दियरा क्षेत्र के लाईफलाइन महुली घाट पीपा पुल का विधिवत उदघाटन बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने फीता काट कर किया। उदघाटन के बाद स्वयं विधायक गाड़ी ड्राइव करते हुए महुली घाट से ख्वासपुर जा कर लोगो को भी संबोधित किया।
कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सैकड़ो ग्रामीण जनता को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कि आज पीपा पुल का उदघाटन हो गया और जनता के लिए खोल दिया गया। भोजपुर जिला के ख्वासपुर सहित उतरप्रदेश के क्षेत्रो को जोड़ने वाला यह पुल दियरा क्षेत्र के लिए लाईफलाइन है। कुछ तकनीकी कारणो से जरूर पीपा पुल लगाने मे देरी हुआ है।इसके लिए मैं क्षेत्र की जनता से माफी मांगता हूँ। मेरा प्रयास रहेगा कि जब तक गंगा नदी का जलस्तर सामान्य है,तब तक पीपा पुल पर संचालन होता रहे। पीपा पुल के निर्माण से भोजपुर जिला का अभिन्न अंग ख्वासपुर का कनेक्शन मुख्यालय से जुडा़ रहेगा।मांगलिक अवसर पर लोगो का आवागमन रहेगा और व्यापार के दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण पुल है। मैं हमेशा अपने क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित हूँ और जब तक जिवीत रहुँगा तब तक बड़हरा क्षेत्र की सेवा करता रहूँगा। मै विधायक क्षेत्र के लोगो का सेवा ओर क्षेत्र के विकास करने के लिए ही बना हूँ। आज बड़हरा क्षेत्र मे विकास तेजी से हो रहा है।
कार्यक्रम मे पुल विभाग के एसडीओ राकेश कुमार,कनीय अभियंता, पदाधिकारी, भाजपा नेता ई. धीरेन्द्र सिंह,धनंजय तिवारी, संजय कुमार स़िह,धीरज सिंह,सोनु राय, उज्जवल सिंह,पप्पू सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Related posts

केरल में शिवगिरि तीर्थयात्रा के अवसर पर उपराष्ट्रपति ने श्री नारायण गुरु की शिक्षाओं की शाश्‍वत प्रासंगिकता को रेखांकित किया।

rktvnews

देवघर:आदि कर्मयोगी अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक और महाराष्ट्र को SDRF के केन्द्रीय हिस्से की दूसरी किस्त के रूप में 1950.80 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जारी करने को मंज़ूरी दी।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: उपायुक्त के निर्देश पर उपविकास आयुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस पर की जन सुनवाई।

rktvnews

भोजपुर:समन्वय समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश, बीडीओ “मॉडल टोला विकसित का प्रस्ताव भेजे।

rktvnews

गिरीडीह:समाहरणालय सभागार में समर / CMAM कार्यक्रम के अंतर्गत समीक्षात्मक बैठक सह 0-06 माह के शिशुओं में कुपोषण के खतरे की पहचान एवं प्रबंधन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment