RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )17 फरवरी।भारत रत्न जननायक स्व० कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर आज देशरत्न मार्ग स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री-सह-कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, विधायक कुमार शैलेन्द्र, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, जननायक स्व० कर्पूरी ठाकुर के परिजन, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासिचव अरविंद कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भारत रत्न जननायक स्व० कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव प्रणव कुमार, निदेशक, संग्रहालय निदेशालय, रचना पाटिल, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना आयोजित की गई तथा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन एवं कृतित्व पर आधारित गीत, भजन-कीर्तन एवं निर्गुण गीत की प्रस्तुति की गई।

Related posts

22 अगस्त 23 को नवादा जिले में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला होगा आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:पुष्कर मेले का भव्य समापन,हर साल पूरी भव्यता के साथ आयोजित होगा मेला।

rktvnews

अदाणी ग्रुप की पहल से गोंडखैरी साइट के ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को मिले स्कूल बैग्स और वॉटर बॉटल्स।

rktvnews

पीएचडी: उपाधि नहीं, ज्ञान-सृजन की निरंतर यात्रा।

rktvnews

राजस्थान:डीजीपी ने दी दीपावली पर शुभकामनाएं।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सरकार प्रवासी उद्यमियों को निवेश के लिये अनुकूल माहौल देगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment