RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

हरियाणा की 15वीं विधानसभा के सदस्यों के लिए दिशानिर्धारण कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष करेंगे।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 13 फ़रवरी।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 14 फरवरी, 2025 को चंडीगढ़ स्थित विधानमंडल परिसर में हरियाणा की 15वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए दो दिवसीय दिशानिर्धारण कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी; विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण; विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा; राज्य सरकार के मंत्री और विधानसभा के सदस्य उपस्थित रहेंगे।
इस दो दिवसीय दिशानिर्धारण कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री, संसदीय समितियों के अध्यक्ष, संसद सदस्य और क्षेत्र विशेषज्ञ हरियाणा के विधायको को निम्नलिखित विषयों पर जानकारी देंगे:

प्रभावी विधायक कैसे बनें: क्या करें और क्या न करें;
भारतीय संसद और हरियाणा विधानसभा में विधायी और वित्तीय कार्य;
समिति प्रणाली – संसदीय लोकतंत्र की आत्मा;
विधानसभाओं में प्रश्नों और अन्य उपकरणों के माध्यम से कार्यकारी जवाबदेही;
विधायी प्रक्रियाओं में मंत्री की भूमिका;
संसदीय विशेषाधिकार और राष्ट्रीय ई-विधान अनुप्रयोग (नेवा)
हरियाणा की 15वीं विधानसभा के सदस्यों के लिए दिशानिर्धारण कार्यक्रम का आयोजन संसदीय लोकतंत्र अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड), लोकसभा सचिवालय हरियाणा विधानसभा सचिवालय के सहयोग से कर रहा है। अरुणाचल प्रदेश विधान सभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए 1981 में पहला दिशानिर्धारण कार्यक्रम आयोजित किया गया था, तब से संसदीय लोकतंत्र अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) ने अब तक 70 दिशानिर्धारण कार्यक्रम आयोजित किए हैं, जिनमें राज्य विधानसभाओं के 5032 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया है।

Related posts

दरभंगा:गृहरक्षकों का चयन स्वच्छ,और पारदर्शी वातावरण में संचालित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:दोपहर 3 बजे तक 54.09 प्रतिशत मतदान।

rktvnews

भोजपुर:अंतर विधालय साफ्टबाल क्रिकेट प्रतियोगिता में संभावना आवासीय विद्यालय ने जीत दर्ज की।

rktvnews

पटना:माले ने जारी किया परिवर्तन संकल्प पत्र।

rktvnews

श्री भूपेंद्र यादव ने मुंबई के जुहू बीच पर जी20 मेगा बीच क्लीन अप अभियान में भाग लिया।

rktvnews

शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग, द्वारा लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान आयोजित किया गया।

rktvnews

Leave a Comment