RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार राज्य ऑटो रिक्शा चालक संघ ने मनाया अपना 8 वां स्थापना दिवस।

2 मार्च को गांधी मैदान पटना में ऐतिहासिक होगा महाजुटान।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)10 फ़रवरी। बिहार राज्य ऑटो रिक्शा चालक संघ का 9 वां स्थापना दिवस टेंपो स्टैंड रेलवे स्टेशन के पास स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया!स्थापना दिवस के अवसर पर भाकपा-माले नगर सचिव सुधीर कुमार राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,क्यामुद्दीन अंसारी,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम बिहार ऑटो रिक्शा चालक संघ के सचिव किरण प्रसाद ने संयुक्त रूप से केक काटकर स्थापना दिवस को मनाया गया!इस अवसर पर मुख्य अतिथि के बतौर टेंपो चालक को संबोधित करते हुए भाकपा-माले नेताओं ने कहा कि आरा शहर में टेंपो चालकों के साथ नगर निगम सहित के शहर के पुलिस व असामाजिक तत्वों के द्वारा घोर अत्याचार किया जाता था टेंपो चालकों से पूरे शहर में मनमानी तरीके से अवैध चुंगी की वसूली की जाती थी उनके साथ असामाजिक तत्वों के द्वारा अक्सर मारपीट किया जाता था पुलिस जुर्म भी जारी था ऐसे वक्त में पिछले 9 साल पहले बिहार राज्य ऑटो रिक्शा चालक संघ की स्थापना की गई थी और इस संगठन के बनने के बाद टेंपो चालकों पर जिला प्रशासन हो पुलिस या अपराधियों का तांडव हो इसके खिलाफ यह संगठन पिछले 9 सालों से संघर्ष कर टेंपो चालकों की प्रतिष्ठा को बनाए रखा आगे जारी रहेगा!आगे माले नेताओं ने कहा कि एक तरफ मोदी की सरकार के द्वारा देश के मजदूरों किसानों छात्र नौजवानों पर महंगाई की मार पड़ी है रोजगार के सारे अवसर बंद हो रहे हैं। इसके खिलाफ उठ रहे जनता की आवाज को यह सरकार कुचल देना चाहती है,देश के तमाम सरकारी संस्थाओं को अदानी-अंबानी के हाथों सौंप देना चाहती है अभी हाल के दिनों में अमेरिका ने भारतीय नागरिकों को हाथ-पैरों बेड़ी लगाकर हमारे देश में अमेरिकी सेना की जहाज से लाया जो मोदी चेहरा 56 इंच छाती का असली सामने आया तो पूरी दुनिया में भारत के नाम को शर्मसार किया है और इस पर मोदी सरकार चुप्पी साधे बैठी है!मोदी सरकार अडानी के लिए पूरा सरकारी खाजाना खोल दिया गया है!वहीं दूसरी तरफ इस देश में मोदी की तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए संघर्ष जारी है उसे यह सरकार दमन के जरिए रोकना चाहती है और देश की जनता हरगिज़ नहीं करेगी!बिहार राज्य ई-रिक्शा टेम्पू चालक संघ 2 मार्च को गांधी मैदान पटना में होने वाले महाजुटान को सफल बनाने का आह्वान किया है!स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाकपा-माले नगर सचिव सुधीर कुमार,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,जिला कार्यालय सचिव सचिव दिलराज प्रीतम,जिला इंनौस जिलाध्यक्ष निरंजन केसरी,किसान नेता अभय सिंह,राजू खान,अंजनी तिवारी,मनोज गुप्ता,बबन लाल,राकेश सिंह,विष्णु प्रसाद,मूसा,लव-कुश,लड्डू जी,सोनू,चुन्नू,विशेश्वर प्रसाद, बबुआ आदि कई लोग मौजूद थे।

Related posts

देहरादून:विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम महिला मुख्य अतिथि के रूप में हुई शामिल।

rktvnews

मिस्र के काहिरा एयर बेस में आयोजित एक्सेरसाइज ब्राइट स्टार-23 में भारतीय वायु सेना ने भाग लिया।

rktvnews

पटना:’मुक्त-छंद’ के प्रथम कवि और ‘बिहार-आंदोलन’ के जनक थे बाबू महेश नारायण : डॉ सुलभ

rktvnews

गिरीडीह:घने कोहरे और बढ़ती शीतलहरी के कारण जिले के सभी विद्यालयों में कक्षाएं रहेंगी स्थगित।

rktvnews

हत्या कांड के दो अभियुक्त गिरफ्तार ।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:41 बंदियों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजना से किया गया लाभान्वित।

rktvnews

Leave a Comment