RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश और असम के बीच वन्य जीव पर्यटन में साझेदारी के लिए होगी विशेष पहल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने काजीरंगा नेशनल पार्क का किया भ्रमण।

चाय बागान में श्रमिकों और बहनों से किया आत्मीय संवाद।

भोपाल/मध्यप्रदेश( मनोज कुमार प्रसाद)05 अक्टूबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने असम प्रवास के दौरान रविवार को विश्व प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और चाय बागान का भ्रमण किया। उन्होंने बागान में चाय उत्पादन की प्रक्रिया का अवलोकन कर स्थानीय किसानों और श्रमिक बहनों से आत्मीय संवाद भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चाय उद्योग असम का गौरव और अर्थव्यवस्था का प्रतीक है। परिश्रम, अपनत्व एवं सादगी की धरती असम और मध्यप्रदेश के बीच व्यापार-उद्योग के साथ ईको-टूरिज्म, वन्य जीव पर्यटन की दिशा में भी परस्पर सहयोग, विश्वास और साझेदारी को बढ़ाने के लिए विशेष पहल होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीव संरक्षण की मनमोहक झलक देखी एवं हाथियों को स्नेह से गन्ना खिलाकर दुलार किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां वन्यजीवों के संरक्षण संवर्धन के लिये नवाचारों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उद्यान भ्रमण के दौरान अजगर को प्राकृतिक आवास में छोड़ा।
उल्लेखनीय है कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एक सींग वाले गैंडे सहित पूर्वी हिमालयी जैव विविधता का केन्द्र है। इसे यूनेस्को द्वारा विश्व-धरोहर घोषित किया गया। यह उद्यान हाथियों, जंगली भैंसों, दलदली हिरणों और विभिन्न पक्षी प्रजातियों का आश्रय स्थल है। यह उद्यान वन्य जीवों की बड़ी संख्या के साथ वन्य जीव संरक्षण गतिविधियों के लिए भी विख्यात है।

Related posts

भोजपुर:जगजीवन कालेज में मानवाधिकार दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन।

rktvnews

धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स: एक ऐतिहासिक वापसी।

rktvnews

भोजपुर:डा रमेश कुमार सिन्हा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति आपस में गहराई से जुड़ी है:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

rktvnews

कोटवारों को सेवानिवृत्ति के समय मिलेंगे एक लाख रुपए!राज्य स्तरीय कोटवार पंचायत में मुख्यमंत्री चौहान ने की घोषणाएँ।

rktvnews

खेल

rktvnews

Leave a Comment