RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डीएम ने ककिला क्लस्टर का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 फ़रवरी।आज जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने ककिला क्लस्टर का निरीक्षण किया और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राजकीय ककिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहरी क्षेत्र में बन रहे खेल मैदान के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, फुटबॉल ग्राउंड और क्रिकेट मैदान के निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कॉलेज की प्रयोगशालाओं का भी आकलन किया और प्राचार्य को आवश्यक उपकरण और संसाधन समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने नवनिर्मित उच्च विद्यालय का दौरा किया और जिला शिक्षा पदाधिकारी को तय समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने, रंग-रोगन और सुधार कार्य सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।इसके अलावा, उन्होंने विभिन्न विभागों की कार्य प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को विकास कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, सिविल सर्जन, प्रभारी पदाधिकारी (विकास शाखा), डीआरडीए निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीएम जीविका समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

रायपुर : पहले जहां हर माह दो से पांच हजार रुपए बिजली बिल देते थे, वहीं अब बिजली बिल क्या होता है, हम भूल ही गए हैं।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं बिहार दिवस को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव:सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन, बूथवार आवंटित किए गए ईवीएम।

rktvnews

21 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

पटना:वज्र का सीना ख़ुशबू सा दिल जिसका होता है, वह पिता होता है : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

छत्तीसगढ़:इंदिरा कला संगीत विवि की कुलपति ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य भेंट।

rktvnews

Leave a Comment