RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एसडीओ ने किया उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण।

उर्वरक दुकानों का निरीक्षण करते एसडीओ संजीत कुमार व अन्य पदाधिकारी

जगदीशपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिंहा) 8 अगस्त। भोजपुर जिले के जगदीशपुर अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार ने जगदीशपुर के विभिन्न उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उर्वरक भंडारण एवं स्टॉक पंजी का जाॅच किया गया। एसडीओ संजीत कुमार ने उर्वरक दुकानदारों को हिदायत देते हुए कहा कि उर्वरकों की कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए तथा निर्धारित मूल्य पर ही किसानों को उर्वरक उपलब्ध होना चाहिए। उर्वरकों की कालाबाजारी होने पर दुकानदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी और किसी को बख्शा नहीं जायेगा। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार के अलावा जगदीशपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:डीईओ एवं एसएसपी ने संयुक्त रूप से मतदान कर्मियों को किया ब्रीफिंग।

rktvnews

महंगाई राहत कैंप- एक ही छत के नीचे मिल रहा बचत-राहत-बढ़त का तिहरा लाभ।

rktvnews

34वीं ईस्ट ज़ोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बिहार को मिले 31 पदक।

rktvnews

बदली हुई न्याय की देवी से क्या सचमुच बदलेंगे हालात?

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उपेन्द्र नाथ इंटर कॉलेज चतरा में चल रहे प्रशिक्षण व पोस्टल बैलेट मतदान सुविधा केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:डेढ़ करोड़ रूपये नगदी सहित 31 करोड़ 92 लाख से अधिक मूल्य की सामग्रियाँ जब्त।

rktvnews

Leave a Comment