RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड से जुड़ी अटल जी की स्मृतियों को संग्रहित करेगी भाजपा : सीपी सिंह

झारखंड से जुड़ी है श्रद्धेय अटल जी की अनेकों स्मृतियां।

स्मृतियों को डिजिटलाइज्ड करने की है योजना।

नई पीढ़ी केलिए स्मृति संग्रह बनेगा पाथेय।

14फरवरी तक सभी जिलों की समिति करेगी संपर्क एवं संग्रह।

15फरवरी से 15मार्च तक सभी जिलों में होगा अटल विरासत सम्मेलन।

रांची/झारखंड ( डॉ अजय ओझा वरिष्ठ पत्रकार)03फरवरी।भाजपा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष में व्यापक रूप से पूरे देश में अनेक कार्यक्रम आयोजित करेगी।
झारखंड प्रदेश भाजपा भी कार्यक्रम की तैयारी में जुट गई है। शताब्दी आयोजन केलिए प्रदेश स्तरीय समिति बनी जिसके संयोजक प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू हैं।सह संयोजक पूर्व विधायक अनंत ओझा ,प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह सहित शिवपूजन पाठक,योगेंद्र प्रताप सिंह , अनिल सिंह,अनुज कुमार शामिल हैं।
आज प्रदेश कार्यालय में आगामी कार्ययोजना पर प्रेसवार्ता करते हुए वरिष्ठ नेता एवं विधायक सीपी सिंह ने कहा कि प्रदेश भाजपा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी स्मृतियों को संग्रहित करेगी।
कहा कि सभी जिलों में गठित अटल शताब्दी आयोजन समिति जिला स्तर पर अपने जिलों से जुड़ी अटल जी की स्मृतियों का संग्रह करेगी।
कहा कि झारखंड निर्माता अटल जी का झारखंड से गहरा जुड़ाव रहा था।उन्होंने अपने जीवन काल में अनेकों बार झारखंड के सुदूर ग्रामीण जिलों तक सड़क, रेल मार्ग से यात्राएं की थी। कई जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं के आवास पर भी उनका जाना, विश्राम करना हुआ था। कई कार्यक्रमों में उनकी बड़ी सहभागिता हुई थी। झारखंड क्षेत्र में पार्टी के जनाधार को मजबूती प्रदान करने में अटल जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि इन सारी बातों जानकारियों को पार्टी शताब्दी वर्ष में संग्रह कर उसका डिजिटलाइजेशन करने की योजना पर काम कर रही है।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं ,एवं आम लोगों से भी आग्रह किया कि अगर उनके पास अटल बिहारी वाजपेयी जी से जुड़ी कोई स्मृति ,फोटोग्राफ, वीडीओ है तो उसे अपने जिलों में गठित समिति को उपलब्ध कराएं।
कहा कि पार्टी तक सूचना पहुंचने पर कार्यकर्ता उसका संग्रह भी कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता फोटोग्राफ या अन्य स्मृतियों की मूल प्रति नहीं रखेंगे,बल्कि उसकी कॉपी कराकर वापस कर दिया जाएगा।
श्री सिंह ने बताया कि यह संग्रहण कार्य आगामी 14 फरवरी तक संपन्न होगा।जिसकी जिलों में प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

15फरवरी से 15 मार्च तक जिला स्तर पर होगा अटल विरासत सम्मेलन

श्री सिंह ने बताया कि पार्टी आगामी 15फरवरी से 15मार्च तक सभी जिलों ने अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन करेगी।
कहा कि सम्मेलन में प्रबुद्धजन,विशिष्ट जन को आमंत्रित किया जाएगा। अटल जी के साथ कार्य कर चुके कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में सम्मानित भी किया जाएगा।
प्रेसवार्ता में प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह प्रभारी अशोक बड़ाइक उपस्थित रहे।

Related posts

जशपुरनगर : जशप्योर उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री के लिए देश भर में जशपुर जिला अव्वल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सीहोर में मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर तथा राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय के द्वारा जमशेदपुर में किया गया।

rktvnews

गढ़वा: पर्यटक एवं तीर्थ स्थलों के विकास के संदर्भ में विचार विमर्श हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

देवघर::उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:शहरी जैव विविधता संरक्षण एवं प्रबंधन के प्रति संवेदनशील भूमिका जरूरी : डॉ. गौरव सिक्का

rktvnews

Leave a Comment