RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़के आरा सांसद,दर्ज कराई प्राथमिकी।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )13 मई।सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ‘मनोज लकी’ नाम के फेसबुक आईडी से(https://www.facebook.com/share/p/17hbdDqVta/) सांसद सुदामा प्रसाद के खिलाफ घोर आपत्तिजनक व आपराधिक दुष्प्रचार चलाया जा रहा है. जिसके खिलाफ सांसद ने नवादा थाना , जिलाधिकारी भोजपुर, पुलिस अधीक्षक भोजपुर, साइबर सेल भोजपुर में मुक़दमा दर्ज कर यथोचित कानूनी करवाई का मांग किया।
उन्होंने कहा कि भोजपुर – बक्सर स्थानीय निकाय, बिहार विधान परिषद चुनाव में मेरे मताधिकार और राजनीतिक विवेक पर कुत्सित टिप्पणी की गई है. कहा गया है कि मैंने इंडिया गठबंधन की प्रमुख घटक अपनी पार्टी भाकपा–माले के दिशानिर्देश का उल्लंघन करते हुए NDA के उम्मीदवार का परोक्ष समर्थन किया.
उन्होंने कहा कि यह दुष्प्रचार आपराधिक है और मेरी राजनीतिक व सामाजिक छवि के खिलाफ अपमानजनक दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा है. स्पष्ट तौर पर यह इंडिया गठबंधन के विरोधी खेमे की ओर से संचालित प्रतीत होता है, जिसका मकसद गठबंधन में अविश्वास, तनाव व कटुता पैदा कर इसे कमजोर करना है. यह विरोधी राजनीतिक षडयंत्र है.
उन्होंने कहा कि गौरतलब है कि गुप्त मतदान प्रक्रिया पर ‘सूत्रों’ के हवाले से ऐसा दावा न सिर्फ हास्यास्पद है बल्कि चुनाव एजेंसी के खिलाफ भी अपराध है.
उन्होंने मांग किया कि ऐसे आपराधिक कृत्य पर तत्काल रोक लगाई जाए और इसके संचालक पर यथोचित कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए.

Related posts

पटना:आधी रात में मार्केटिंग परिसर में लगी भीषण आग! दाऊजी, पीएनबी समेत कई दुकान जले।

rktvnews

वाहन चालकों के हितों का रखा जाएगा पूरा ध्यान- संभागीय आयुक्त

rktvnews

भगदड़ से होने वाली मौतों का केंद्र बनता भारत?

rktvnews

केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की ओर ‘सबका साथ सबका विकास’ के कर्तव्य की रूपरेखा प्रस्तुत करता है: केंद्रीय वित्त मंत्री

rktvnews

वैशाली:जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने जारी किया बाल विवाह जागरूकता गीत, 2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का आह्वान।

rktvnews

पटना:डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनी।

rktvnews

Leave a Comment