RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- मनोरंजन के साथ योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की राज्य सरकार की अनूठी पहल— रैम्या, रेखा और कमलेश ने जीती पुरस्कार राशि।

जयपुर/राजस्थान 02अगस्त। जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट आमजन में नयी उमंग, उत्साह और मनोरंजन के साथ राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक प्रदेशवासी तक पहुंचाने के लिए कारगर साबित हो रहा है। इसके लिए प्रदेशवासियों को राज्य की योजनाओं पर आधारित रचनात्मक और नाट्यरूपांतरण कर वीडियो बनाकर दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।
मंगलवार को जारी हुए शनिवार, 29 जुलाई के परिणाम में राशमी, चित्तौड़गढ़ के रैम्या सिंह ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये जीते।
दूसरे स्थान पर भरतपुर की रेखा गोयल रहीं। उन्होंने 50 हजार रूपये की ईनाम राशि प्राप्त की।
इसी प्रकार बड़ी सादड़ी, चित्तौड़गढ़ के कमलेश शर्मा ने 25 हजार की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेशवासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

Related posts

बागपत में ‘सेवा से सीखें’ कार्यक्रम शुरू, 20 युवा हुए सीएचसी और जिला अस्पताल में तैनात।

rktvnews

आईएफएफआई भावी माहिर फिल्म निर्माताओं के लिए एक लॉन्चपैड के रूप में उभरा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:नेमावर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का किया जाएगा जिर्णोद्धार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

हरिद्वार:गंगा की निर्मलता : चुनौतियां और समाधान विषयक भव्य कार्यक्रम हुआ संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भोजपुर की अंजू कुमारी शानदार प्रदर्शन।

rktvnews

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम मे झूमे दर्शक।

rktvnews

Leave a Comment