RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़ :राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)25 जनवरी।15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान सर्वप्रथम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने उपस्थित सभी जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तहत मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई जिसके उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के द्वारा ग्रासरूट लेवल पर कार्य कर त्रुटि रहित मतदाता सूची के निर्माण में बेहतरीन कार्य करने वाली बीएलओ यशोदा देवी, कौशल्या देवी, राधा देवी, भुवनेश्वरी देवी, सरिता देवी, नलिनी महतो, इशरत जहां, राजो देवी, मीना देवी, राजमंती देवी, धानकुमारी देवी एवं रूपा सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रामगढ़ जिला अंतर्गत सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के रूप में कार्य कर रही गौरी कुमारी, रूपेश महतो, रिंकी पटेल, रंजीत कुमार को सम्मानित किया गया वहीं नए मतदाताओं में खुशबू कुमारी, महिमा सिंह एवं दिव्या कुमारी को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के द्वारा मतदाता पहचान पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, उपनिर्वाचन पदाधिकारी, जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, अधिकारियों कर्मियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ टीएनए नेता आर. सम्पंथन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

शिवहर:लोकतंत्र की परिपक्वता दाव पर!

rktvnews

भोजपुर: चंद्रशेखर बाबू एक विचार थे पर दुर्भाग्य NDA सरकार ने उनको नहीं दिया सम्मान : मनोज सिंह

rktvnews

भोजपुर:स्नाकोत्तर मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय सेमिनार का हुआ समापन।

rktvnews

भोजपुर: माले की वार्ड शाखा कमिटी की बैठक आयोजित,महाजुटान रैली को ले बनाई रणनीति।

rktvnews

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 के अवसर पर सेमिनार आयोजित!पूरे देश से आए ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा,परिचर्चा में रखे अपने विचार।

rktvnews

Leave a Comment